{"_id":"612ff2228ebc3eb3b3548277","slug":"parks-and-roads-of-all-areas-will-improve-including-the-industrial-area-included-in-the-corporation-mohali-news-pkl425379715","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में शामिल इंडस्ट्रियल एरिया समेत सुधरेंगे सभी इलाकों के पार्क और सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में शामिल इंडस्ट्रियल एरिया समेत सुधरेंगे सभी इलाकों के पार्क और सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नगर निगम की ओर से टेकओवर किए गए फेज 8ए व 8बी की सड़कें और पार्कों की हालत जल्दी ही सुधार दी जाएगी। इसके अलावा खस्ता हाल चल रही नगर निगम एरिया की सड़कों की रिकॉरपेटिंग होगी। यह फैसला बुधवार को नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में लिया गया। इस बैठक में जहां 19.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए गए। साथ ही 9.5 करोड रुपये के नए विकास कामों के विकास कामों को बैठक में लिया गया। साथ ही तय किया गया कि पूरा काम तय समय अवधि में होगा और काम की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में बैठक हुई। इस बैठक में सबसे पहले हाल ही में टेकओवर किए गए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 और 8बी की सड़कों और अन्य विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके साथ सड़कों की रिकार्पेटिंग का प्रस्ताव पास किया गया। क्योंकि कोरोना काल में सड़कों की हालत काफी खराब हो गई। इस वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही थी। विभिन्न पार्कों के जॉगिंग ट्रैक सुधारने संबंधी प्रस्ताव को पास कर दिया गया। साथ ही शहर में लगे डायरेक्शन बोर्ड को सुधारने का फैसला लिया गया। इस संबंधी फंड का इंतजाम किया गया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, कमिश्नर कमल कुमार, सदस्य जसबीर सिंह मणकू और पार्षद अनु शामिल थे।
समय पर काम नहीं किया गया तो होगी कार्रवाई
बुधवार को हुई निगम की बैठक में यह भी तय किया गया है कि जिस ठेकेदार को काम अलाट किया जाता है, उसे तय समय में अपना काम पूरा करना होगा। अगर ठेकेदार तय समय में काम पूरा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों में उत्तम गुणवत्ता का मैटीरियल इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी टीमें चेकिंग करेंगी और कहा गया है कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
विज्ञापन
इस बैठक के बाद मेयर ने कहा कि उनकी ओर से इलाके के सभी वार्डों में काम करवाने संबंधी प्रस्ताव पास किए गए हैं। किसी भी वार्ड से भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि अपने शहर को बढ़िया बनाया जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि किसी के पास अगर कोई सुझाव है तो उन्हें भेज सकते हैं। जिससे उस सुझाव पर काम कर अपने शहर को बढ़िया बनाया जा सके।