{"_id":"6813c7edf02b26f5440e6b2a","slug":"pansaps-general-manager-caught-red-handed-while-taking-a-bribe-of-rs-1-lakh-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128620-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एक लाख रुपये की रिश्वत लेता पनसप का जनरल मैनेजर रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एक लाख रुपये की रिश्वत लेता पनसप का जनरल मैनेजर रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पनसप का जनरल मैनेजर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। विजिलेंस ब्यूरो ने पनसप के जनरल मैनेजर अजीत पाल सिंह सैनी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सैनी के पास खरीद, भंडारण, वाणिज्यिक, निर्माण और मुख्य विजिलेंस अधिकारी (सीवीओ) का भी चार्ज था। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई है। विजिलेंस ब्यूरो ने फेज-6 मोहाली की पार्किंग में दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फ्लाइंग स्क्वाड-1 मोहाली में मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक लाख रुपये की राशि बरामद की है।
शिकायतकर्ता फिरोजपुर के शहजदी और माना सिंह वाला की मंडियों में एक कमीशन एजेंट है। वर्ष 2024 में पनसप की धान की खरीद के दौरान संबंधित चावल मिलों में स्टॉक की जांच के दौरान कुल 34,250 धान की बोरियों कम मिली थीं। शिकायतकर्ता की (आढ़तिया) फर्म पर आरोप लगाया कि वह कुल 34,250 धान की बोरियों की जाली खरीद की रिपोर्ट करने में शामिल था। इसके बाद उसे 2.97 करोड़ रुपये की घाटे वाली राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पनसप के पास रिकवरी के रूप में 2.50 करोड़ रुपये जमा कराए।
अंत में शिकायतकर्ता ने मैनेजिंग डायरेक्टर पनसप से विनती की कि जिला प्रबंधक फिरोजपुर और पनसप फिरोजपुर के इंस्पेक्टरों पर ऑनलाइन पोर्टल से करीब 19040 धान की बोरियों के गेट पास डिलिट कर दिए थे, इस कारण उस पर इन बोरियों के लिए गलत जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद आरोपी अजीत पाल सैनी जीएम ने एक परिचित कंवल दीप के जरिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और शिकायतकर्ता के हक में मामला निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपी की बातचीत ऑडियो रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी ने पहली किश्त के रूप में दो लाख रुपये की मांग की। इससे पहले जिला मैनेजर फिरोजपुर और पनसप फिरोजपुर के दो इंस्पेक्टरों को भी इसी मामले में विभाग ने निलंबित किया है। विजिलेंस के अनुसार आरोपों की प्रारंभिक तस्दीक बहुत सावधानी से की गई थी।