फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panch Satti Pehalwan, injured in a shooting incident in Padaul, has died; villagers have blocked the New Chandigarh-Omaxe Road

Mohali News: पड़ौल में फायरिंग में घायल पंच सत्ती पहलवान की मौत, ग्रामीणों ने न्यू चंडीगढ़ ओमेक्स रोड किया जाम

Sun, 27 Sep 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Panch Satti Pehalwan, injured in a shooting incident in Padaul, has died; villagers have blocked the New Chandigarh-Omaxe Road
पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हुई, पुलिस में गिरफ्त में हैं दो नामजद आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली/नयागांव। गांव पड़ौल में वीरवार देर रात फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए पंच सत्ती की शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने न्यू चंडीगढ़ ओमेक्स रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने स्थिति तनावपूर्ण होते देख अपना सर्च अभियान तेज किया और देर रात दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उथाना मुल्लांपुर के अमन तिरखा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सत्ती की मौत के बाद अब केस में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस की कई टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी। मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस ने सत्ती के भाई मेजर सिंह की शिकायत पर गांव पड़ौल निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और दविंदर सिंह उर्फ जूरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, वीरवार देर रात सत्ती अपनी गाड़ी में घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर आरोपियों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और उस पर छह से सात गोलियां चलाईं। सत्ती के शरीर पर छह गोली लगने के निशान थे। गंभीर हालत में उसे पहले सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर किया गया था।


पुरानी रंजिश बनी मौत का कारण

पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बेटी से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गांव की पंचायत में कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया था। हालांकि, यह रंजिश पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। पुलिस अब इस विवाद से जुड़े पुराने घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने पुलिस पर बनाया दबाव

सड़क जाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने और अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट करने को भी कहा। ग्रामीणों का कहना था कि केवल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि आरोपियों को हथियार कहां से मिला। साथ ही, वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, इसकी भी जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस का सर्च अभियान और गिरफ्तारी

पुलिस ने स्थिति तनावपूर्ण होते देख अपना सर्च अभियान तेज किया। देर रात दोनों आरोपियों को मुल्लांपुर ओमेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। थाना मुल्लांपुर गरीबदास के अमन तिरखा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। अमन तिरखा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्ती की मौत के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed