फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Overloaded tractor trolley filled with straw bales collides with Thar

Mohali News: पराली की गांठों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली थार से टकराई

Thu, 06 Feb 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor trolley filled with straw bales collides with Thar
लांडरां/बनूड़। बनूड़ से नंडियाली जाने वाले लिंक रोड पर पराली की गांठों से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली और एक थार गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पराली की गांठों से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली बनूड़ से नंडियाली जाने वाले लिंक रोड पर शराब फैक्ट्री में जा रही थी। जब यह ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली लिंक रोड की ओर मुड़ने लगी, तो ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा और यह सर्विस स्टेशन पर धुलाई के लिए खड़ी थार से टकरा गई। हादसे के बाद लिंक रोड पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

यातायात अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने मौके पर हाइड्रा मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को किनारे करवाया। थार के मालिक एवं नगर परिषद बनूड़ के अध्यक्ष जगतार सिंह कंबोज ने बताया कि ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर के कारण उनके वाहन को बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर व लिंक रोड से गुजरने वाले गांवों के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दिन के समय शराब फैक्ट्री में जाने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों व पराली की गांठों से भरे वाहनों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed