फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Over 2,000 principals at the annual conference decided on the future strategy of education.

Mohali News: वार्षिक सम्मेलन दो हजार से अधिक प्रिंसिपलों ने तय की शिक्षा के भविष्य की रणनीति

Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Over 2,000 principals at the annual conference decided on the future strategy of education.
जीरकपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) से संबंद्ध दो हजार से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपलों और प्रमुखों की भागीदारी के साथ 68वां एजीएम एवं राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन जीरकपुर में हुआ। बिल्डिंग स्ट्रॉन्गर स्कूल्स टुगेदर थीम पर आधारित यह तीन दिवसीय सम्मेलन 19 से 21 नवंबर 2025 तक एकेएम रिजॉर्ट्स जीरकपुर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन ने देशभर के शैक्षणिक नेतृत्व को एक मंच पर उभरते रुझानों, कौशल-आधारित शिक्षा, समावेशी शिक्षण प्रणालियों, तकनीकी एकीकरण और वैश्विक शिक्षा मॉडल पर गहन विमर्श का अवसर प्रदान किया। उद्घाटन सत्र में राज्यसभा सांसद एवं शिक्षाविद डॉ. अशोक मित्तल ने नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा में बदलाव तभी संभव है जब नीति-निर्माता और स्कूल प्रमुख एक साझा दृष्टि के साथ आगे बढ़ें। वहीं 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस (सेवानिवृत्त) विक्रमजीत सेन ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन के दौरान सीआईएससीई चेयरमैन डॉ. जी. इम्मानुएल और मुख्य कार्यकारी एवं सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने परिषद की शैक्षणिक प्राथमिकताओं, भविष्य की योजनाओं और गुणवत्ता सुधार के रोडमैप को साझा किया। आयोजन सचिव निर्मल कौर ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed