फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Outbreak of mosquitoes and flies; Municipal Council begins control measures through fogging

Mohali News: मच्छर-मक्खी का प्रकोप, नगर परिषद ने फॉगिंग कर शुरू की रोकथाम

Mon, 28 Sep 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of mosquitoes and flies; Municipal Council begins control measures through fogging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। नगर परिषद ने बदलते मौसम के कारण बढ़ते मच्छर, मक्खी और अन्य कीटों के खतरे को देखते हुए शहर में फॉगिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न इलाकों में चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान मच्छरों और कीटों की संख्या बढ़ती है। इससे बीमारियों का खतरा रहता है। नगर परिषद की टीमें विभिन्न वार्डों और रिहायशी इलाकों में फॉगिंग कर रही हैं। विशेष रूप से उन स्थानों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां जलभराव या नमी है। ऐसे स्थानों पर मच्छर अधिक पनपते हैं। फॉगिंग के दौरान गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को कवर किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से भी अपने आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, केवल फॉगिंग से मच्छरों की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। इसके लिए लोगों को भी अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई पर ध्यान देना होगा।


आला अधिकारियों के निर्देश पर फॉगिंग अभियान शुरू किया गया है। मच्छर, मक्खी और अन्य कीटों की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। नगर परिषद की ओर से आने वाले दिनों में जरूरत के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी फॉगिंग करवाने की योजना है। -रंजीत कुमार, इंस्पेक्टर, सैनीटेशन ब्रांच, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed