{"_id":"6ab9883cc42f16a9c80395eb","slug":"will-boost-tourism-in-punjab-through-motorcycle-journeys-mohali-news-c-71-1-mli1018-147375-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोटरसाइकिल यात्रा से दिलाएंगे पंजाब में पर्यटक को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोटरसाइकिल यात्रा से दिलाएंगे पंजाब में पर्यटक को बढ़ावा
विज्ञापन
मोहाली। विश्व पर्यटन दिवस-2026 पर पंजाब में प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा चप्पड़ चिड़ी स्थित फतेह बुर्ज से शुरू होकर होशियारपुर के चोहाल नेचर रिट्रीट पहुंची।
उपायुक्त कोमल मित्तल और पर्यटन निदेशक संजीव कुमार तिवाड़ी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा बलाचौर के रास्ते चार जिलों से होकर गुजरी। इसमें करीब 70 से 75 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें 50 से 60 मोटरसाइकिल सवार थे। कोमल मित्तल ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। संजीव कुमार तिवाड़ी ने बताया कि विभाग लोगों को नए अनुभवों से जोड़ रहा है। सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की जानकारी दी गई और इंतजाम किए गए थे।