फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parking to be created by clearing garbage dump; Trivedi Camp market to get relief

Mohali News: कूड़े के ढेर को हटाकर बनाई जाएगी पार्किंग, त्रिवेदी कैंप बाजार को मिलेगी राहत

Mon, 28 Sep 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Parking to be created by clearing garbage dump; Trivedi Camp market to get relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। गांव त्रिवेदी कैंप में सड़क किनारे लंबे समय से जमा कूड़े के डंप से अब लोगों को राहत मिलेगी। यहां से कूड़ा हटाने का काम शुरू हो गया है। कूड़ा पूरी तरह हटाने के बाद इस स्थान को साफ कर पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कदम राहगीरों की आवाजाही में हो रही परेशानी को दूर करेगा। आसपास का वातावरण भी कूड़े के कारण प्रभावित हो रहा था। त्रिवेदी कैंप डेराबस्सी की एक प्रमुख थोक बाजार है। यहां दूर-दराज से दुकानदार खरीदारी के लिए आते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े रहते थे। इससे अक्सर यातायात बाधित होता है। नए पार्किंग स्थल से बाजार आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या भी कम होगी।
यातायात व्यवस्था में सुधार
पार्किंग स्थल बनने से बाजार में आने वाले लोगों को सुविधा होगी। वे दुकानों के बाहर वाहन खड़े करने के बजाय निर्धारित पार्किंग में पार्क कर सकेंगे। इससे सड़क किनारे वाहनों की संख्या घटेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। दुकानदारों और ग्राहकों को आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


त्रिवेदी कैंप में कूड़े की समस्या लंबे समय से थी। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। अब यहां से कूड़ा हटाने का काम शुरू करवा दिया गया है, जिसके बाद इसको व्यवस्थित कर पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग की चारदीवारी की जाएगी और आसपास पौधरोपण भी होगा। इससे बाजार में आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी और खराब पड़े स्थान का कायाकल्प होगा। -प्रदीप सचदेवा, अध्यक्ष, ब्लॉक समिति, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed