फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Orders to send 15 children studying in Madarsa running in Siswan to school

Mohali News: सिसवां में चल रहे मदरसे में पढ़ रहे 15 बच्चों को स्कूल भेजने के आदेश

Mon, 01 Jul 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 01 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Orders to send 15 children studying in Madarsa running in Siswan to school
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो ने दबिश देकर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीनयागांव। गांव सिसवां में जंगल के बीच बनी दरगाह में एक मदरसे में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो ने दबिश दी। इस दौरान वहां पढ़ रहे 15 बच्चों को उनके घर नूंह (हरियाणा) भेजा।

जानकारी के अनुसार सिसवां में एक दरगाह में मदरसा चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत किसी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को कर दी। इसके बाद आयोग के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो अपनी टीम और मुल्लांपुर पुलिस के साथ वहां पहुंचे और मदरसे को चला शख्स रहीम शाह से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस दौरान बच्चों से बातचीत में पता चला कि वे हरियाणा के नूंह स्कूल में पढ़ते हैं। इसके बाद चेयरपर्सन ने उन्हें वापस भिजवाने के इंतजाम करने के आदेश दिए। इसके बाद मदरसा चलाने वाले ने अगले दिन सभी बच्चों को नूंह भिजवा दिया।
विज्ञापन


नूंह के स्कूल में पढ़ते थे बच्चेप्रियांक कानूनगो ने बताया कि सभी बच्चे हरियाणा के नूंह से लाए गए थे। उन्हें स्कूल में पढ़ाई जाने वाली शिक्षा के बजाय धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी। इस कारण वे सफल कॅरिअर से वंचित रह जाते और डॉक्टर, शिक्षक व इंजीनियर नहीं बन पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
-बच्चों का दाखिला नूंह में हुआ था। टीम के आने के बाद उन्होंने चेकिंग कर कहा कि आप मदरसा चला सकते हैं, लेकिन आपके पास स्कूल की मंजूरी नहीं है, इसलिए बच्चों को वापस भेजने को कहा है। इस पर बच्चों को वापस भेज दिया गया है। -रहीम शाह, दरगाह के गद्दीनशीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed