फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Opposition to GMADA's Aerotropolis expansion plan, declaration of not giving land in public hearing

Mohali News: गमाडा की एरोट्रोपोलिस विस्तार योजना का विरोध, पब्लिक हियरिंग में जमीन न देने का ऐलान

Fri, 22 May 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Opposition to GMADA's Aerotropolis expansion plan, declaration of not giving land in public hearing
लांडरां/बनूड़। बनूड़ के पास गांव खिजरगढ़ (कनूड़) में ग्राम सभा ने बैठक कर गमाडा के प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। गांववासियों ने साफ तौर पर ऐलान किया है कि वे अपनी जमीन किसी भी हालत में नहीं देंगे। गमाडा ने एरोट्रोपोलिस एरिया के विस्तार के लिए आठ गांवों की जमीन अधिग्रहित करने की योजना है। इसी क्रम में गमाडा और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना की टीम गांव में पब्लिक हियरिंग के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

इस दौरान गांववासियों ने ग्राम सभा की बैठक बुलाकर एकमत से जमीन न देने का प्रस्ताव पारित किया और टीम को इसकी जानकारी दी। गांव के सरपंच बलदेव सिंह, किसान नेता गुरदीप सिंह, पूर्व सरपंच केहर सिंह सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि गांव के किसानों के पास पहले ही सीमित जमीन है और वे मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में जमीन अधिग्रहण से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कुछ परिवारों ने कृषि भूमि पर घर बना लिए हैं, जिससे अधिग्रहण की स्थिति में और अधिक कठिनाइयां पैदा होंगी। ग्रामीणों का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। अगर जबरन अधिग्रहण की कोशिश हुई तो हम संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। गांववासियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध सामूहिक और एकमत निर्णय पर आधारित है। यह प्रस्ताव संबंधित टीम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed