फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Opposition to 100% FDI in insurance sector

Mohali News: बीमा क्षेत्र में सौ फीसदी एफडीआई का विरोध

Thu, 18 Dec 2025 05:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Opposition to 100% FDI in insurance sector
एलआईसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांग न मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पंचकूला की क्लास-3 और क्लास-4 कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर वीरवार को धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने वाले प्रस्तावित बिल का विरोध किया।
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए बिल से बीमा क्षेत्र में पूर्ण विदेशी निवेश का रास्ता खुलेगा, जो देशहित और सार्वजनिक क्षेत्र के लिए नुकसानदेह है। एलआईसी पंचकूला कार्यालय की अध्यक्ष कॉमरेड वीना भसीन और सचिव कॉमरेड अमरजीत कुमार ने कहा कि यह कदम बीमा क्षेत्र को कमजोर करेगा और कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

यूनियन सचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि 100 फीसदी विदेशी बीमा निवेश की अनुमति देना गलत फैसला है, जिसके विरोध में यूनियन ने धरना दिया है। प्रदर्शन में एलआईसी पंचकूला यूनियन के सभी सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed