फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Only four policeman secure Khrar

तीन लाख की आबादी के खरड़ में चोरियां हो रहीं बार-बार, सुरक्षा में पुलिस मुलाजिम सिर्फ चार

Mon, 02 May 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Only four policeman secure Khrar
खरड़। शहर में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। रात को चोर बाजारों में दुकानों और घरों में चोरी करने के अलावा लोगों के कीमती वाहन भी चोरी कर रहे हैं। इन दिनों चोरों में बाजारों और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी कोई डर नहीं रह गया है। तीन लाख लोगों की आबादी के शहर में चोरियां बार-बार हो रही हैं, जबकि यहां सुरक्षा में सिर्फ चार ही पुलिस मुलाजिम तैनात रहते हैं। शहर में आए दिन यह चोर या तो वारदात करने से पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ देेते हैं या उनकी दिशा बदल देते हैं। दरअसल इस तरक के अपराध बढ़ने का कारण शहर में पुलिस मुलाजिमों की संख्या नाम मात्र है। इसी बात का अपराधी पूरा फायदा उठाते हैं। जानकारी के मुताबिक शहर के तीन लाख लोगों की रात को सुरक्षा मात्र चार पुलिस मुलाजिमों पर ही निर्भर है। जबकि इस बड़े शहर में रात को जगह-जगह पुलिस की गश्त होनी चाहिए और चौराहों पर पीसीआर तैनात होनी चाहिए।
विज्ञापन

खरड़ सिटी पुलिस के सिर पर शहर के काफी बड़े और पुराने इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। शहर की जनसंख्या तकरीबन तीन लाख से अधिक है। जबकि तीन लाख लोगों की सुरक्षा के लिए रात को मात्र चार पुलिस मुलाजिम ही तैनात हैं। इनमें एक सिटी पुलिस स्टेशन का ड्यूटी अधिकारी भी शामिल है। पुलिस कर्मचारियों की संख्या में भारी कमी के कारण रात को शहर में चोर गिरोह पूरी तरह सक्रिय हैं। रात को ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों को शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचने में इतना समय लग जाता है कि तब तक आरोपी आसानी से निकल जाते हैं। दिन में पुलिस कर्मचारी और अधिकारी अदालतों और अन्य कामों में व्यस्त रहते हैं। इस कारण दिन में पुलिस गश्त पूरी तरह बंद है। पुलिस का कोई डर न होने के कारण वाहन चोर बिना किसी डर के दुकानों और घरों के बाहर खड़े वाहनों को चुरा ले जाते हैं। पिछले एक सप्ताह में दस से अधिक दो पहिया वाहन शहर में चोरी हो चुके हैं। शिवजोत एनक्लेव में गेट नंबर-दो के नजदीक एक घर के बाहर खड़े प्रिंस धालीवाल का मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ले गए हैं। शिवालिक एनक्लेव के बाहर एक जिम के नीचे खड़े जिम मालिक का मोटरसाइकिल दिनदहाड़े अज्ञात चोर ले गए। आर्य कॉलेज रोड पर एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के ताले तोड़कर चोर पूरी दुकान का स्टाक लेकर फरार हो गए। शिवालिक एनक्लेव में किसान सीड स्टोर के मालिक की निर्माणाधीन कोठी में से चार बार बिजली की तार और एसी की तांबे की पाइप चोरी करके ले गए। इसी तरह बडाल रोड, रंधावा रोड, गिल्को वैली और सन्नी एनक्लेव में भी कई निर्माणाधीन कोठियों से तार चोरी हो गई है।
विज्ञापन

आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे
शहर में रात के समय कई इलाकों में चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। इसे देखते हुए रात को गश्त के लिए पुलिस कर्मचारियों की संख्या जल्द ही बढ़ाई जा रही है। वहीं चोरी किए गए दो पहिया वाहनों में से कुछ वाहन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आर्य कॉलेज रोड पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में हुई चोरी के बारे में पुलिस को कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। इससे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतिंदर सिंह, इंचार्ज, खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन
जल्द बढ़ेगी मुलाजिमों की संख्या
जिला पुलिस मोहाली और खरड़ के अलावा जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शहरों में अपराध की रोकथाम के लिए कई चीजों पर नजर रखी जा रही है। जहां पर भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुलाजिमों की कमी है। उस इलाके में मुलाजिमों की संख्या जल्द ही बढ़ाई जाएगी। -विवेकशील सोनी, एसएसपी जिला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed