{"_id":"5ec19f808ebc3e907d082ff2","slug":"only-4-patients-of-corona-victims-in-mohali-remain-active-in-105-mohali-news-pkl3754651140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना पीड़ित 105 में अब एक्टिव रह गए सिर्फ 4 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना पीड़ित 105 में अब एक्टिव रह गए सिर्फ 4 मरीज
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिला मोहाली जल्दी ही कोरोना महामारी से मुक्त हो सकता है। क्योंकि जिले में 105 में से अब केवल 4 ही एक्टिव मरीज रह गए हैं। रविवार को एक साथ तीन महिलाओं ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
वहीं, दूसरी तरफ गत कुछ दिनों से कोरोना का कोई नया केस भी नहीं आया है। ऐसे में अब कोरोना को मात देने वालों की संख्या 98 पहुंच गई है। जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4 मरीज एक्टिव हैं। हालांकि जिले में कुल 105 मरीज थे।
सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने तीन मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अन्य सभी मरीज भी स्वस्थ हैैं। इन लोगों को घर पर क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जिन तीन लोगों ने कोरोना को मात दी है। वह तीनों महिलाएं रोपड़ के सिविल अस्पताल में तैनात थीं। इनका वहीं पर इलाज चल रहा था। इनमें दो महिलाएं खरड़ और एक कुराली की है। सेहत विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी ठीक हो गए हैं। हालांकि जो अब ठीक होकर घर जा रहे हैं। उन्हें घरों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि इनके घरों में रोजाना सेहत विभाग की टीमें विजिट करेंगी। इसके साथ ही इनकी सेहत की जांच होगी। इसके अलावा संबंधित इलाके की नगर काउंसिल के नुमाइंदों की ओर से उनके घरों से कूड़ा ले जाया जाएगा।
वहीं, जिले के सभी मरीजों का इलाज बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल में किया जाता है।