फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One thousand feet long drainage pipe work started in Modern Enclave

मॉर्डन एनक्लेव में एक हजार फीट लंबी ड्रेनेज पाइप का काम शुरू

Mon, 27 Dec 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
One thousand feet long drainage pipe work started in Modern Enclave
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र के मॉर्डन एनक्लेव में लंबे समय से बरसाती पानी की निकासी को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में पानी घरों में दो-तीन फुट तक घुस जाता है और उनके बिस्तर तक गीले हो जाते हैं। इस समस्या से लोग बेहद परेशान थे। लोगों की समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर-5 से पार्षद नेहा शर्मा ने इसकी जानकारी नगर काउंसिल जीरकपुर प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों से बात करके ड्रेन पाइप लाइन डालने का प्रपोजल रखा। इसके बाद नगर काउंसिल प्रधान ने समस्या को देखते हुए टेंडर पास कर रविवार को एक हजार मीटर लंबी पाइप लाइन डालने का काम शुरू करवा दिया गया। जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से विकास कार्यों को लेकर काम किया जा रहा है। जीरकपुर विकास कार्य पूरे जोरों से किए जा रहे हैं। लोगों को जो भी समस्या आ रही है उसे पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान पार्षद नेहा शर्मा ने उदयवीर सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया और स्थानीय लोगों को ड्रेनेज पाइपलाइन का काम शुरू होने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed