फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed, one injured in two road accidents

दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in two road accidents
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर हुए दो अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज चंडीगढ़ से सेक्टर 32 में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में दिलावर खान ने बताया कि उसका जीजा चमेल खान निवासी वार्ड नंबर 14 महल्ला पिंजिया गांव व थाना लालड़ू किसी काम से जीरकपुर से मोहाली को ओर जा रहा था और उसके पीछे दूसरी बाइक पर वह आ रहा था। जब वह मोहाली जाने के लिए एरोसिटी रोड पर पहुंचे तो पीछे से अचानक एक दिल्ली नंबर कार ने उनके जीजा बीरू खान की बाइक को टक्कर मार दी इससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने हेलमेट पहना था इसके बाद उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर सुंदर दास निवासी दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में राम सागर निवासी लोहगढ़ ने बताया कि उसका जीजा घनश्याम उनके पास ही रहता था और पटियाला रोड़ पर स्थित झुंगियां गांव के पास वह फलों की रेहड़ी लगाता था और वह रोजाना की तरह अपनी फलों की रेहड़ी लेकर पैदल जा रहा था। वीरवार को वक्त करीब 11 बजे वह जब रेहड़ी लेकर पैदल जा रहे थे तो पटियाला रोड़ पर स्थित ट्राइसिटी ऑटो के सामने पहुंचा तो एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसको राहगीरों की मदद से चंडीगढ़ से सेक्टर 32 के जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि मोटरसाइकल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर करवाई शुरू के दी गई है। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed