फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One hour of rain has exposed the corporation's preparedness to deal with the rain

एक घंटे की बारिश ने खोली निगम की बरसात से निपटने की तैयारियों की पोल

Mon, 01 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain has exposed the corporation's preparedness to deal with the rain
मोहाली। मोहाली शहर में रविवार शाम करीब एक घंटे तक काफी तेज बारिश हुई। जिससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, बरसात से निपटने के लिए नगर निगम की तरफ से की जा रही तैयारियों की भी पोल खुल गई। इस दौरान कई रिहायशी इलाकों की गलियों में जलभराव हो गया। इसके अलावा कई मुख्य सड़कों पर भी काफी देर तक पानी भरा रहा। जानकारों की मानें तो अगर 10 से 15 मिनट और बारिश हो जाती तो कई इलाकों में लोगों के घरों तक में पानी भर सकता था।
विज्ञापन

नगर निगम के पूर्व पार्षदों का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेना होगा। इसके साथ ही जहां भी दिक्कत आई उन इलाकों की रोड गलियों की तुरंत सफाई करवानी चाहिए। वहीं नगर निगम के कमिश्नर कमल कुमार गर्ग का कहना है कि यह बारिश समय से पहले हुई। इसके अलावा बारिश बहुत तेज हुई है। जिसके चलते यह स्थिति बनी हुई है। उनकी तरफ से बरसात से निपटने के लिए तैयारियां की हुई हैं।
विज्ञापन

फेज- 2 और 4 के पानी ने बढ़ाई फेज-5 की मुश्किल
पूर्व पार्षद अशोक कुमार झा ने बताया कि फेज-5 में बारिश काफी तेज थी। जिससे रोड पर करीब दो-दो फुट पानी भर गया था। जिससे इलाके के लोग भी दहशत में आ गए थे। क्योंकि दो साल पहले इसी तरह पानी भरने से लोगों का काफी नुकसान हो गया था। ऐसे में उनकी तरफ पार्षद से लेकर फायर ब्रिगेड और एसडीओ तक को सूचित किया। अच्छी बात यह रही कि बारिश रुक गई जिसकी वजह से लोगों को बचाव हो गया। इस मौके पर प्रशासन का अमला पहुंच गया था। हालांकि फिर भी निगम को इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यह तो प्री मानसून है। आगे जाकर पता नहीं क्या स्थिति होगी। निगम को तुरंत स्ट्रॉम वाटर की लाइनों को साफ करवाना चाहिए। सीवर की लाइनों की सफाई होनी चाहिए। पार्षद ने बताया कि फेज 2 और 4 के बीच से जाने वाली रोड पर पानी काफी भरा हुआ था। बोगनविलिया गार्डन के पास जलभराव हुआ था। यही से दो फेज और चार फेज-का पानी फेज-पांच में जाता है। जो कि लो लाइन एरिया है। इससे पांच फेज के इलाके में नुकसान होता है। हालांकि उनकी तरफ से पहले भी निगम को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा दिक्कत फेज-3बी2 और 7 के लोगों को हुई
पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेेदी ने बताया कि बारिश तेज थी। इसके अलावा रोड गलियों की भी उचित तरीके से सफाई नहीं हुई है। जिसके चलते उनके इलाके की सड़कों पर कई फुट पानी भर गया था। फेज-7 और फेज-3बी2 में पानी भरने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसे पहल के आधार पर लेना चाहिए और इसके साथ ही तुरंत सर्वे करवाना चाहिए। जिन प्वाइंटों पर जलभराव की दिक्कत आई थी। उन लाइनों की सफाई करवानी चाहिए। जिसके बाद इस तरह के हालत होने से बच सकते है।
इन इलाकों में भी दिक्कत आई
शहर में बारिश तेज होने से कई इलाकों की सड़कों में पानी भर गया था। जो कि बारिश हटने के बाद काफी समय के बाद क्लियर हुआ। इस दौरान फेज-11 के एरिया, फेज-9, एयरपोर्ट रोड, एयरोसिटी में भी दिक्कत आई। इसके अलावा सेक्टर-76 से 80 के लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। क्योंकि नए सेक्टरों में सड़कें टूटी पड़ी हैं। जिनमें पानी भरने से लोगों की मुश्किल ज्यादा बढ़ गई है।

खरड़, कुराली, मुल्लांपुर और नयागांव में भी हुई बारिश
इसी तरह खरड़, कुराली, मुल्लांपुर और नयागांव में भी बारिश हुई। इन एरिया में बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि कई एरिया में सड़के आदि टूटने से लोगों को दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed