फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One day before, he took oath against corruption, the next day the Inspector of Vigilance took five thousand bribes

अब विजिलेंस का इंस्पेक्टर पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Wed, 02 Nov 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
One day before, he took oath against corruption, the next day the Inspector of Vigilance took five thousand bribes
मोहाली। विजिलेंस ब्यूरो ने अब अपने ही इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ब्यूरो रेंज कार्यालय अमृतसर में तैनात इंस्पेक्टर अमोलक सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ने आरोपी पर मोहाली के वीबी फ्लाइंग स्क्वाड-1 में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विजिलेंस को न्यू मोहिंद्रा कॉलोनी अमृतसर निवासी प्रभमेश मोहन ने ऑनलाइन शिकायत दी थी। साथ ही एक वीडियो भी अपलोड किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया गया था कि वह प्रॉपर्टी डीलर है, जबकि उनकी पत्नी नगर निगम अमृतसर की बिल्डिंग ब्रांच में इंस्पेेक्टर के पद पर तैनात थी। 2021 में भ्रष्टाचार के एक मामले में उसे और उसकी पत्नी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। जून में उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया। प्रभमेश मोहन ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले के जांच अधिकारी होने के नाते अमोलक सिंह अपने मामले में नमूने के रूप में अपनी आवाज दर्ज करने के लिए उससे 5000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। इसे सबूत के तौर पर रखने के लिए शिकायतकर्ता ने इस बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया है और इसे विजिलेंस को सौंप दिया है। याद रहे विजिलेंस की ओर से इस समय बड़ी तेज गति से भ्रष्टाचार करने पर गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed