{"_id":"6171ce88d054b76bdb5f0a34","slug":"one-caught-including-225-boxes-of-illegal-liquor-mohali-news-pkl430768345","type":"story","status":"publish","title_hn":"225 पेटी अवैध शराब समेत एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
225 पेटी अवैध शराब समेत एक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। पुलिस ने 225 पेटियां अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी इसे कंटेनर में करनाल से राजपुरा तस्करी कर ले जा रहा था। डेराबस्सी पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी के दौरान उसे काबू कर लिया। आरोपी ने इस शराब को कंटेनर में एक विशेष कैबिन बनाकर छुपाया हुआ था ताकि पुलिस को इस बारे में कुछ पता न चल सके।
पत्रकार वार्ता के दौरान डेराबस्सी के डीएसपी गुरबख्शीश सिंह व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिन कपूर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कंटेनर में शराब की बड़ी खेप की तस्करी करके ले जा रहा है। सूचना पर हाईवे पर हल्दीराम रेस्तरां के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान शक पर एक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली तो वह खाली थी। बारीकी के साथ जांच करने पर सामने आया कि कंटेनर में शराब की तस्करी करने के लिए एक विशेष कैबिन बनाया हुआ था जिसमें शराब की 225 पेटियां छिपाई गई थी। इनमें 110 पेटी देसी व 115 पेटियां अंग्रेजी शराब की थीं।
पुलिस ने बताया कि कंटेनर चालक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ काला निवासी गांव जनेतपुर, डेराबस्सी के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश कर चार दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उसे इस ट्रक को करनाल से राजपुरा छोड़ने के लिए सात हजार रुपये मिले थे। वह न तो ट्रक मालिक और न ही तस्करी करने वाले को जानता है। उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने इस ट्रक को राजपुरा में एक जगह पर ट्रक छोड़ने के लिए कहा था। वह डेराबस्सी के गांवों में से ट्रक को निकाल कर बनूड़ के रास्ते से राजपुरा जाने की फिराक में था कि रास्ते में पकड़ा गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह शराब करनाल स्थित एक शराब की फैक्ट्री में से निकली है। जांच की जा रही है कि उसने यह शराब किस को अलॉट की थी, वहां से तस्करों के सुराग मिलने की संभावना है।