फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the victory in Chandigarh, AAP workers distributed laddus in Nayagaon.

चंडीगढ़ में जीत पर आप के कार्यकर्ताओं ने नयागांव में बांटे लड्डू

Tue, 28 Dec 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
On the victory in Chandigarh, AAP workers distributed laddus in Nayagaon.
नयागांव। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से 14 सीट जीतने की खुशी में नयागांव में जश्न का माहौल रहा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं में चंडीगढ़ में जीत पर काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर हजूरा सिंह बबला ने कहा की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में मेहनत करें तो पंजाब में सरकार आम आदमी पार्टी की ही बनेगी। कांता शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ की जीत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियां और स्वच्छ छवि की जीत है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में लोगों को पार्टी के मकसद और सोच को समझाने में कामयाब रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की बड़ी जीत होगी। इस अवसर पर श्रीचंद, जोगिंदर सिंह, मीना वर्मा, जसवीर कौर, बाबूराम, सतपाल, महेश कुमार, अनिल कुमार, वीना गिल, रणवीर कौर, प्रीत, ललिता बट्ट, गौरव शर्मा, गुरविंदर सिंह गोल्डी, मनोज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed