फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Officials visited Dhakoli railway gate to build a railway overbridge

Mohali News: रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए अधिकारियों ने किया ढकोली रेलवे फाटक दौरा

Wed, 18 Jun 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Officials visited Dhakoli railway gate to build a railway overbridge
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक पर दोनों तरफ प्रतिदिन लगने वाले जाम से राहत पाने के लिए लोगों की मांग आलाकमान तक पहुंचती जा रही है। लोगों का कहना है कि इस रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाया जाए। इसके संबंध में मंगलवार को कई विभागों के अधिकारियों ने ढकोली रेलवे फाटक का दौरा किया और ओवरब्रिज बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। कुछ दिन पहले यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर मोहाली कोमल मित्तल को एक ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता, नगर परिषद जीरकपुर के म्यूनिसिपल इंजीनियर चरणपाल सिंह, एसडीओ जितेंद्र सिंह बैंस, जेई ईशान कुमार, सीवरेज बोर्ड के एसडीओ लवकेश कुमार के अलावा पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) के अधिकारी और रेलवे विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ढकोली रेलवे फाटक पर बनाए जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज की फाइल रेलवे विभाग के दिल्ली स्थित हेड क्वार्टर पर पहुंच चुकी है। वहां से मंजूरी आने के बाद हम सभी विभागों से एनओसी लेकर रेलवे को दे देंगे। इसके बाद रेलवे विभाग इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करवाय। मंजूरी आने के बाद ही एस्टीमेट बनाया जाएगा और ओवरब्रिज बनाने का सारा खर्चा रेलवे विभाग द्वारा किया जाएगा। - अमित गुप्ता, एसडीएम डेरा बस्सी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed