{"_id":"6aee427e69cd78028e0be61a","slug":"nsqf-teachers-continued-their-protest-even-on-diwali-raising-slogans-mohali-news-c-71-1-spkl1025-148703-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दिवाली पर भी धरने पर डटे रहे एनएसक्यूएफ शिक्षक, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दिवाली पर भी धरने पर डटे रहे एनएसक्यूएफ शिक्षक, नारेबाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सामने लंबे समय से धरने पर बैठे एनएसक्यूएफ वोकेशनल टीचर फ्रंट पंजाब के शिक्षकों ने दिवाली पर काली दिवाली मनाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया।
शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगें पूरी करने और नौकरी की सुरक्षा देने के वादे किए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। फ्रंट के नेताओं ने कहा कि शिक्षक कई वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें स्थायी नौकरी की सुरक्षा और अन्य अधिकार नहीं मिले हैं। सरकार की ओर से गठित सब कमेटी के साथ अब तक 18 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है। दिवाली जैसे त्योहार पर भी उन्हें परिवार से दूर धरने पर बैठना पड़ रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में नौकरी की स्थायी सुरक्षा, शिक्षा विभाग में शामिल करना और वेतन में उचित बढ़ोतरी शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बैठक में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसके लिए पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होंगे।