फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now women will drive tractor, 21 women have been selected for training

अब महिलाएं चलाएंगी ट्रैक्टर, ट्रेनिंग के लिए 21 महिलाओं का किया गया चयन

Mon, 13 Sep 2021 01:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now women will drive tractor, 21 women have been selected for training
कुराली। मानव विकास संस्थान की ओर से स्वराज ट्रैक्टर के साथ मिलकर प्रोजेक्ट प्रेरणा के तहत गांव खेड़ा और फतेहगढ़ में महिलाओं के लिए ट्रैक्टर चलाने संबंधी सिखलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 21 महिलाएं शामिल हुईं। इस प्रोजेक्ट के कोआर्डिनेटर राजवीर सिंह ने बताया कि इस सिखलाई कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना और रोजगार पैदा करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में महिलाओं को कृषि के जुड़ी गतिविधियों के बारे में भी सिखाया जाता है। इस कार्यक्रम में ट्रैक्टर चलाना मूल जानकारी थी। इस मौके पर सिखलाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची महिलाओं ने सिखलाई के लिए ऐसा मंच प्रदान करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के साथ महिलाओं में काम करने की शक्ति ओर बढ़ेगी और वे कृषि क्षेत्र में काम करके अपने परिवार का हाथ बटा सकेंगी। इस मौके पर उन्होंने स्वराज ट्रैक्टर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंकिता कुमारी, पवनदीप कौर आदि भी मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed