{"_id":"5f4578558ebc3e4add1ab7b8","slug":"now-there-will-be-a-registry-at-the-time-of-application-mohali-news-pkl3857975200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आवेदन के समय होगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आवेदन के समय होगी रजिस्ट्री
विज्ञापन
जीरकपुर। सूबे के अंदर लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए लोगों को कोविड-19 के नियमों की पालना करवाने के लिए जीरकपुर सब-तहसील में एक बड़ा फेरबदल किया गया है।
फेरबदल यह है कि यदि कोई व्यक्ति रजिस्ट्री को लेकर ऑनलाइन आवेदन करके समय तय करता है तो उस व्यक्ति को ठीक उसी समय कार्रवाई में उपस्थित रहना होगा, नहीं तो उसे अगले दिन तक खाली होने वाले समय का इंतजार करना पड़ेगा। ये बात मंगलवार को सब-तहसील जीरकपुर के नायब तहसीलदार वरिन्दर सिंह धुत्त ने बताई।
जानकारी के मुताबिक, शहर के अंदर प्रापर्टी का कारोबार करने वालों की सुविधा को देखते हुए मॉल विभाग की ओर से ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया ताकि लोग सुविधा के अनुसार आवेदन देकर रजिस्ट्री करवा सकें। शुरू-शुरू में लोग आवेदन के समय उपस्थित होकर कार्रवाई का हिस्सा बने, परन्तु जैसे-जैसे समय बीतता गया तो लोगों ने अपनी कार्यशैली में बदलाव करना शुरू कर दिया। आमतौर पर लोग रजिस्ट्री के लिए आवेदन सुबह 9 बजे का दर्ज करवा देते हैं, परंतु दफ्तर दोपहर बाद उपस्थित होकर कार्रवाई का हिस्सा बनते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर जो व्यक्ति दोपहर बाद आवेदन के मुताबिक अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे होते हैं, उन्हें पेंडिंग पड़े आवेदनों की वजह से अपनी बारी आने का इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जबकि दोपहर बाद लोगों के जमावड़े के कारण सब-तहसील दफ्तर के बाहर भारी संख्या में लोगों को भीड़ जुट जाती है।
सुबह आवेदन देने वाले की दोपहर को नहीं होगी रजिस्ट्री
जानकारी के अनुसार सब-तहसील के नायब तहसीलदार द्वारा जारी किए गए नए दिशा निर्देशानुसार यदि लोगों की ओर से सुबह आवेदन किया गया है तो उसको उसी समय उपस्थित होकर रजिस्ट्री करवानी पड़ेगी। अगर वह व्यक्ति समय पर नहीं पहुंचता तो उसके आवेदन को रद्द करते हुए अगले किसी दिन नंबर अलॉट किया जाएगा। नायब तहसीलदार वरिन्दर सिंह धुत्त ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सिविल कार्यों में फेरबदल किया गया है।