{"_id":"6161f1fd8ebc3e6264670bac","slug":"now-the-radar-will-put-a-check-on-the-speed-of-vehicles-the-traffic-police-took-the-decision-after-complaints-mohali-news-pkl429537125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाड़ियों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाएंगे रडार, ट्रैफिक पुलिस ने शिकायतों के बाद लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाड़ियों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाएंगे रडार, ट्रैफिक पुलिस ने शिकायतों के बाद लिया फैसला
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में तय गति सीमा से तेज गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, जिनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया है। यह जानकारी जिला ट्रैफिक पुलिस के एसपी गुरजोत सिंह कलेर ने ‘अमर उजाला’ के साथ सांझा की। उनका कहना है कि तेज रफ्तार गाड़ी चलाने की वजह से होने वाले सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे लोगों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड मेपिंग रडार लगाने का फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से जिला पुलिस को शराब पीकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ऐसे लोगों की वजह से उन लोगों अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, जो ट्रैफिक नियमों का सही पालन कर रहे थे। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई इन केसों की स्टडी के दौरान सामने आया कि अधिकतर मामले उन जगहों से हैं, जहां पर पुलिस अधिकारी तैनात नहीं और ऐसी जगहों पर पुलिस अधिकारी की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर अक्सर लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाकर नियमों की अवहेलना करते हैं।
मौके पर चालान भुगतान का होगा विकल्प
ओवरस्पीड के अधिकतर मामले जिले में दाखिल होने वाले हाईवेज से संबंधित हैं, जिन पर लोग तय गति सीमा से ऊपर गाड़ी को भगाकर नियमों की अवहेलना करते हैं। ऐसे लोगों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्पीड की जानकारी के लिए रडार लगाए जाएंगे। रडार की मदद से गाड़ी चलाने वाले की रफ्तार को मापा जाएगा और तय गति सीमा से अधिक रफ्तार होने की सूरत में उसकी गाड़ी को रोककर चालान किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों की मानें तो ओवरस्पीड के चालान की रकम को मौके पर भुगतान करने का विकल्प दिया जाएगा और यदि मौके पर व्यक्ति इसका भुगतान नहीं कर पाता तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट्स :::
लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड मेपिंग रडार लगाने का फैसला लिया है और अब तय गति सीमा से तेज गाड़ी चलाने वालों खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
-गुरजोत सिंह कलेर, एसपी, ट्रैफिक पुलिस मोहाली