{"_id":"5e837d6a8ebc3e774a6bac88","slug":"now-taste-the-restaurant-s-food-even-in-curfew-home-delivery-starts-from-today-mohali-news-pkl371140571","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः कर्फ्यू में भी रेस्टोरेंट के खाने का ले पाएंगे स्वाद, मोहाली में शुरू हुई होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः कर्फ्यू में भी रेस्टोरेंट के खाने का ले पाएंगे स्वाद, मोहाली में शुरू हुई होम डिलीवरी
Wed, 01 Apr 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू की वजह से घर में बैठे लोग अब रेस्टोरेंट के व्यंजनों और बेकरी पर तैयार होने वाले उत्पादों का स्वाद ले पाएंगे। इसके लिए उन्हें कहीं जाना नहीं पड़ेगा। बल्कि वह घर से ही ऑर्डर देकर इनकी होम डिलीवरी ले पाएंगे।
यह सुविधा मंगलवार को डीसी गिरीश दियालन की ओर से जारी किए गए आदेशों के कारण मिली। इससे उन विद्यार्थियों को जो पीजी में रह रहे हैं और इनके अलावा आम लोगों को खाने-पीने की चीजें मंगवाने में आसानी होगी।
डीसी के आदेशों के मुताबिक, यह सर्विस घर बैठे ही मिलेगी। इसमें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने सिर्फ घर खाना पहुंचाने के उद्देश्य से खाने-पीने की चीजें तैयार करने वाले भोजनालयों, बेकरी, टिफिन सर्विस आदि को काम करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
दरअसल पंजाब में लॉकडाउन के बाद से सभी होटलों, रेस्टोरेंट्स, बेकरी आदि को बंद कर दिया गया था। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को घरों पर रहने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद से कुछ लोगों को खाने-पीने की चीजें नहीं मिलने से काफी मुश्किल आ रही थी। यह मामला प्रशासन के ध्यान में था, जिसके चलते अब प्रशासन ने इस दिशा में फैसला दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे लोगों को फायदा होगा।