फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now people in isolation and quarantine will be counseled over phone

अब आइसोलेशन और क्वारंटीन में चल रहे लोगों की फोन पर होगी काउंसिलिंग

Thu, 21 May 2020 01:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now people in isolation and quarantine will be counseled over phone
मोहाली। कोरोना महामारी का सामना कर रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन ने एक और पहल की है। प्रशासन ने आईएमए के सहयोग से आइसोलेशन और क्वारंटीन के अधीन चल रहे लोगों की काउंसिलिंग के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। इसमें शहर के कई नामी अस्पतालों के डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। जिनसे लोग फोन करके अपनी समस्याएं दूर कर पाएंगे। इस संबंधी हेल्पलाइन फोन नंबर प्रशासन की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि यह प्रयास काफी महत्पूर्ण हैं। इसके पीछे कोशिश यहीं है कि उक्त लोग अपनी भावनाओं, चिंताओं और डिप्रेशन को लेकर प्रमुख डॉक्टरों और फील्ड स्पेशलिस्ट से अपने सवाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि लोग डॉक्टर बीके वड़ैच, डॉ. हरजीत सिंह, डॉ. दविंदरपाल सिंह, डॉ. सतिंदर कौर चीमा, डॉ. कोमलदीप कौर, डॉ. प्रणव गुलाटी, डॉ. सुनील शर्मा और डॉ मनीषा गोपाल से संपर्क कर पाएंगे। इसके लिए लोगों को हेल्पाइन नंबर 0172 3509784 और 0172 3509783 पर कॉल करनी होगी। यह नंबर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। वहीं, इस समय लोग अपनी भावनाओं को शेयर कर पाएंगे। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि आइसोलेशन या क्वारंटीन में चल रहे लोगों को उपरोक्त बताई गई स्थितियों के अलावा इमरजेंसी डॉक्टरी सहायता की जरूरत पड़ती है तो नोडल अधिकारी की तरफ से सेहत कर्मचारियों की ओर से मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिला मोहाली प्रशासन की कोशिश यही है कि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। बीमारी का सामना कर रहे लोगों की सारी चिंताएं आसानी से दूर हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed