Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleanliness claims exposed: piles of trash every 100 meters

Mohali News: सफाई के दावों की खुली पोल, 100 मीटर में कूड़े के ढेर

Thu, 26 Nov 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness claims exposed: piles of trash every 100 meters
सामने सफाई कर पीठ थपथपा रहा प्रशासन, गौशाला के पीछे गंदगी से लोग बेहाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

जीरकपुर। शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के नगर परिषद के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। चुनिंदा जगहों पर सफाई करवाकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की जा रही हैं, जबकि उन्हीं स्थानों के पीछे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। नगर परिषद के साथ लगती गौशाला के पीछे करीब 100 मीटर के दायरे में फैली गंदगी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।



गौशाला के पीछे जमा कूड़े से मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। आसपास की सुखना कॉलोनी और अन्य रिहायशी इलाकों के लोगों को बदबू और गंदगी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने डंपिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू पहले ही मुसीबत बनी हुई है। वहीं, नए डंपिंग ग्राउंड के निर्माण से भी क्षेत्र के हालात बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन




लोगों के अनुसार नगर परिषद की ओर से केवल उन्हीं स्थानों पर सफाई करवाई जा रही है, जो सड़क से दिखाई देते हैं। पीछे जमा कूड़े को हटाने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे सफाई अभियान केवल दिखावे तक सीमित नजर आ रहा है। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से गौशाला के पीछे जमा कूड़े को तुरंत हटाने और पूरे क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि फोटो खिंचवाने के बजाय जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि लोगों को बदबू और गंदगी से राहत मिल सके।

कोट्स :::

मैंने टीम को बोल दिया है, कल ही मौका देखने के बाद साफ सफाई करवा दी जाएगी।

मनोज कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed