{"_id":"5ee7d6218ebc3e42d3713347","slug":"now-je-kulwant-singh-will-take-charge-of-water-and-sewerage-mohali-news-pkl3782959143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेई कुलवंत सिंह संभालेंगे वॉटर एंड सीवरेज का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेई कुलवंत सिंह संभालेंगे वॉटर एंड सीवरेज का चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पंजाब की सबसे अमीर नगर काउंसिल की तरफ से शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर कार्यरत अधिकारियों के विभागों का बंटवारा किया गया। वहीं, अभी तक वॉटर एवं सीवरेज का कार्यभार जेई मेजर सिंह के पास था, जिनसे ये विभाग लेकर जेई कुलवंत सिंह को सौंपा गया है।
गौरतलब है कि शहर के अंदर लोगों द्वारा सबसे ज्यादा शिकायतें वॉटर एंड सीवरेज विभाग से संबंधित नगर काउंसिल के पास पहुंचती हैं, इसलिए उच्चाधिकारियों की तरफ से वॉटर एंड सीवरेज विभाग के लिए अलग से अधिकारी को तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के दोनों ओर स्थित जीरकपुर शहर को नगर काउंसिल की तरफ से कुल 31 वार्डों में विभाजित किया गया है, जिसकी कुल जनसंख्या सवा लाख से ऊपर है। दूसरी ओर, इतनी बढ़ी आबादी को आधुनिक बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने का जिम्मा नगर काउंसिल के अधिकारियों के पास है, जिसको चलते शहर में होने वाले विकास कार्यों को अलग-अलग विभाग बनाकर उसमें विभाजित किया गया हैं।
विज्ञापन
वहीं, इंजीनियरिंग ब्रांच के एसडीओ दमन दविंदर सिंह के अधीन काम करने वाले जेई मेजर सिंह को वार्ड नंबर-1 से 16 और 29 से 31 का क्षेत्र सौंपा गया है, जिसके अंदर होने वाले सिविल कार्यों के अलावा लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। इसी तरह, जेई पवनदीप सिंह को वार्ड नंबर-17 से 28 तक का क्षेत्र सौंपा गया है, जिसके अधीन सिविल कार्यों के अलावा लोगों को शिकायतों का निपटारा करना होगा। इसके साथ-साथ जेई पवनदीप सिंह शहर में लगाई जाने वाली नई स्ट्रीट लाइट्स का कार्यभार भी सौंपा गया है।
वॉटर एंड सीवरेज का चार्ज जेई कुलवंत सिंह को सौंपा
जीरकपुर नगर काउंसिल की इंजीनियरिंग ब्रांच के एसडीओ दमन दविंदर सिंह ने बताया कि शहर की आबादी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, जिसे देखते हुए वॉटर एंड सीवरेज विभाग के लिए अलग से जेई कुलवंत सिंह को तैनात किया गया है। वहीं, जेई कुलवंत सिंह को वॉटर एंड सीवरेज विभाग के साथ-साथ शहर में चल रही स्ट्रीट लाइट्स की रिपेयर आदि का काम भी सौंपा गया है। वॉटर एंड सीवरेज विभाग के लिए अलग से जेई स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है, ताकि वे बिना किसी रोकटोक के विकास कार्यों को अंजाम दे सके।
कोट्स...
जीरकपुर शहर की लगातार बढ़ती आबादी को देखते विकास कार्यों के विभागों में थोड़ा फेरबदल करते हुए जेई मेजर सिंह को 1 से 16 और 29 से 31 एवं जेई पवनदीप सिंह को 17 से 28 तक वार्ड के सिविल कार्यों का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा वॉटर एंड सीवरेज विभाग के लिए जेई कुलवंत सिंह को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-संदीप तिवाड़ी, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, जीरकपुर नगर काउंसिल।