फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nominated officers absent in Ambika Group MD's case, silence in offices

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 3.70 लाख, केस दर्ज

Fri, 24 Feb 2023 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 24 Feb 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Nominated officers absent in Ambika Group MD's case, silence in offices
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 3.70 लाख, केस दर्ज
विज्ञापन

मोहाली। जिला फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले गुरदीप सिंह के साथ विदेश भेजने के नाम पर 3.70 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसएसपी के आदेश पर थाना फेज-1 की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब ने 15 जुलाई 2021 को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी कि प्रदीप कुमार निवासी करनाल को उन्होंने इटली भेजने के नाम पर 3.70 लाख रुपये दिए थे। बाद में उक्त दोषी ने उन्हें न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। जब भी वह अपने पैसे वापस मांगते तो वह उन्हें आश्वासन देता रहता है। इससे तंग आकर उन्होंने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दे दी। इसकी जांच डीएसपी ट्रैफिक ने की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर डीए लीगल से सलाह लेने के बाद एसएसपी डाॅ. संदीप गर्ग ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed