{"_id":"68279f05eea8326c2b00cec0","slug":"no-confidence-motion-passed-against-the-head-of-kharar-municipal-council-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129119-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ नगर परिषद की प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ नगर परिषद की प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद में प्रधान पद की कुर्सी को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खत्म हो गया। परिषद के 18 पार्षदों और दो विधायकों की ओर से शुक्रवार को नगर परिषद की प्रधान के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को पास कर दिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खरड़ नगर परिषद के 18 पार्षदों ने प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र देकर बैठक करने की मांग की थी।
इस संबंधी परिषद की प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया की ओर से परिषद की मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें उनके खिलाफ दो तिहाई बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पास कर दिया गया। जानकारी के अनुसार खरड़ नगर परिषद के चुने हुए पार्षद शुक्रवार को सुबह 10 बजे विधायक अनमोल गगन मान और श्री चमकौर साहिब से विधायक डाॅ. चरणजीत सिंह के साथ एक बस में दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने हाथ खड़े करके परिषद प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जानकारी के अनुसार जसप्रीत कौर लौंगिया अकाली दल से संबंध रखती हैं और आप विधायिक अनमोल गगन मान की ओर से पिछले काफी समय से उन्हें प्रधान पद से उतारने के प्रयास किए जा रहे थे।
नगर परिषद के चुनाव में आम आदमी पार्टी का केवल एक पार्षद ही चुनाव जीता था और बाद में विधायिक अनमोल गगन मान के प्रयासों से खरड़ के कई पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन इसके बावजूद दो तिहाई बहुमत न होने पर भी जसप्रीत कौर लौंगिया अपने पद पर बनीं रहीं। इनके खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है इस कारण अब खरड़ नगर परिषद में आम आदमी पार्टी का प्रधान चुना जाना भी तय हो गया है।