{"_id":"608b1f4d8ebc3e8d2901e648","slug":"no-arrangement-in-the-hospital-to-prevent-corona-infection-nk-sharma-mohali-news-pkl411915849","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अस्पताल में नहीं प्रबंध : एनके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अस्पताल में नहीं प्रबंध : एनके शर्मा
विज्ञापन
जीरकपुर। हलका विधायक एनके शर्मा ने डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से फैल रही कोरोना बीमारी पर चिंता प्रकट करते हुए सेहत विभाग के प्रिंसिपल सचिव को पत्र लिखकर प्रबंधों की कमी के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रबंधों की कमी है और रोज कोरोना संक्रमण के मरीजों की गिनती बढ़ रही है। कोविड टीकाकरण की रफ्तार भी बहुत धीमी है और करीब 200 ही मरीजों को टीके लग रहे हैं, जबकि हलके की कुल आबादी करीब 15 लाख है। उन्होंने कहा कि हलके के अंदर इस महामारी को रोकने के लिए कोविड टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया जाना बहुत जरूरी है और आबादी के हिसाब से जीरकपुर एक बड़ा शहर है, जिसमें टेस्ट और टीकाकरण बहुत कम लोगों को लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जीरकपुर में एक हजार लोगों को रोजाना टीके लगने जरूरी हैं। कॉलोनियों और सोसायटीज में शिविर लगाकर सैंपल लेने चाहिए, जिससे संक्रमितोें का पता लगाया जा सके। डेराबस्सी शहर के अस्पताल की हालत बहुत खस्ता है और प्रबंधों की कमी के कारण लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस कारण यह खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान डेराबस्सी अस्पताल को अधिक जगह मुहैया करवाई जाए और अस्पताल के साथ बीडीपीओ कार्यालय को किसी कम्युनिटी सेंटर में तब्दील करके इसको कोरोना वार्ड बनाया जा सकता है, जिससे डेराबस्सी अस्पताल में मरीजों की देखभाल अच्छे तरीके से हो सकती है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने डेराबस्सी, लालड़ू और जीरकपुर के अस्पताल में पूरे इंतजाम नहीं किए तो कोरोना पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की है कि सेहत विभाग के संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर यहां जल्द पुख्ता प्रबंध किए जाएं।