{"_id":"64653ccf4e0c77c94f077777","slug":"nia-raids-five-places-in-one-day-in-mohali-district-mohali-news-c-71-1-mli1002-691-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली जिले में एक दिन में पांच जगह एनआईए की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली जिले में एक दिन में पांच जगह एनआईए की दबिश
Thu, 18 May 2023 02:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 18 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली जिले में एक दिन में पांच जगह एनआईए की दबिशन्यू चंडीगढ़ के गांव फिरोजपुर बांगर में मनदीप के घर सात घंटे चली जांच, अधिकारी लैपटॉप व अन्य सामान ले गए
शहर की नामी होमलैंड सोसायटी के गेट पर एनआईए ने पांच घंटे किया किसी का इंतजार, नहीं मिला तो लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बुधवार को पंजाब सहित कई प्रदेशों में एक साथ छापेमारी की। इसमें मोहाली जिले में एक ही दिन में कुल पांच जगह पर दबिश दी गई। जिसमें न्यू चंडीगढ़ के गांव फिरोजपुर बांगर, बलौंगी के गांव बहलोलपुर, मोहाली की वीवीआईपी सोसायटी होमलैंड, मोहाली के 3बी2 और डेराबस्सी शामिल है।
मोहाली की होमलैंड सोसायटी में करीब रात ढाई बजे एनआईए की टीम पहुंच गई थी, लेकिन जिस व्यक्ति के घर उसे छापेमारी करनी थी। उस नाम का कोई भी व्यक्ति सोसायटी में नहीं था। इस कारण सुबह करीब सात बजे तक सोसायटी के गेट पर ही बैठकर एनआईए की टीम ने इंतजार किया। इसके बाद वहां से बैरंग लौट गई। वहीं, सुबह करीब छह बजे न्यू चंडीगढ़ के गांव फिरोजपुर बांगर में दविंदर बंबीहा गैंग के करीबी माने जाने वाले मनदीप सिंह के घर एनआईए ने दबिश दी थी। मनदीप सिंह इस समय दुबई में रहता है। गांव में उसके घर पर उसके बुजुर्ग माता-पिता ही रहते हैं। इस पर टेरर फंडिंग के भी आरोप हैं। 3बी2 में खालिस्तानी परमजीत सिंह पम्मा के घर भी एनआईए की टीम पहुंची थी। गांव बहलोलपुर में गैंगस्टर भूप्पी राणा के खास माने जाने वाले अशोक कुमार राणा के घर पर भी छापेमारी की गई। डेराबस्सी में भी एक गैंगस्टर से संबंधित व्यक्ति के घर पर भी छापेमारी की खबर है।
विज्ञापन
छात्र नेता के रूप में चर्चा में आया था मनदीप सिंह
मनदीप सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पढ़ाई करता था। उस समय वह छात्र राजनीति से भी जुड़ा हुआ था और इस दौरान वह काफी चर्चा में रहा था। बाद में उसका नाम दविंदर बंबीहा गैंग के साथ जुड़ने के बाद मुल्लांपुर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार भी किया था।
मनदीप छह महीने पहले गया है दुबई
मनदीप सिंह के माता-पिता ने बताया कि वह करीब छह महीने पहले ही दुबई गया था। उसके बीवी बच्चे यहीं पर थे। इसके बाद हाल ही में छह मई को वे भी उसके पास दुबई चले गए हैं। पहले जब वह गिरफ्तार किया गया था तो इससे पहले वह चार साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहा था।
घर से लैपटॉप सहित कई दस्तावेज जब्त
मनदीप सिंह के पिता राम सिंह धारीवाल ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों अनपढ़ हैं। उन्हें कुछ नहीं पता है। मनदीप के कमरे से जांच के लिए आए अधिकारियों ने वहां से एक लैपटॉप, एक टैबलेट और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके लिए उन्होंने कमरे की खिड़की को भी तोड़ दिया था। बरामद सामान को सील बंद करके हमारे हस्ताक्षर करवाकर एनआईए के अधिकारी अपने साथ में ले गए हैं। जाते हुए उन्होंने कहा था कि मनदीप सिंह को दिल्ली एनआईए के दफ्तर में पेश कर देना नहीं तो उसकी पूरी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
2021 में गिरफ्तार हुआ था मनदीप सिंहमनदीप सिंह को मोहाली पुलिस ने 2021 में एक पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में उस समय सामने आया था कि पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान गौरव पटियाल के साथ इसकी अच्छी दोस्ती थी। गायक परमीश वर्मा पर हमले करने वालों को इसने ही पनाह दी थी। जब इसका खुलासा हुआ तो वह दुबई भाग गया था। जब यह दुबई से वापस आया तो पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया था। उस समय यह ठग लाइफ नाम की एक कंपनी में काम कर रहा था। इस कंपनी को लकी पटियाल और बंबीहा गैंग प्रमोट करता था।