{"_id":"65f9f3617bc0aaf11d041fc7","slug":"newly-married-woman-dies-in-in-laws-house-under-suspicious-circumstances-after-one-and-a-half-month-of-marriage-mohali-news-c-71-1-spkl1001-112845-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शादी के डेढ़ महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों नवविवाहिता की ससुराल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शादी के डेढ़ महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों नवविवाहिता की ससुराल में मौत
Wed, 20 Mar 2024 01:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
मृतका के चाचा ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। बलौंगी में एक 25 वर्षीय नव विवाहिता का संदिग्ध हालात में ससुराल में शव बरामद हुआ है। मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे को मायके वालों को वारदात की सूचना मिली। शव को फिलहाल खरड़ के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। परिवार बिहार से चल पड़ा है और पुलिस के मुताबिक उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
मृतका की पहचान नमीता कुमारी उर्फ बाबू के रूप में हुई है। सेक्टर 70 में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले उसके चाचा पंकज चौधरी ने बताया कि नमीता की शादी इसी वर्ष 1 फरवरी को बलौंगी स्थित आदर्श कॉलोनी के ही गोपाल राय से बिहार में ही हुई थी। गोपाल मूलरूप से बिहार के बेगुसुराय के गांव भगवानपुर का रहने वाला है। वह बलौंगी में अपनी मां और बहन के साथ रहता है।
आरोप के मुताबिक ससुराल वाले नमीता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे और पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। मृतका का पति किसी फैक्टरी में काम करता है। पंकज चौधरी ने कहा कि नमीता की शादी जमीन बेच कर की थी और सामर्थ्य के मुताबिक सब कुछ दिया था। इसके बावजूद नमीता को ससुराल वाले तंग-परेशान कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक ससुराल में परदे की रॉड के साथ लटकी नमीता जमीन पर आधी बैठी हालत में थी। मृतका के चाचा का कहना है कि नमीता आत्महत्या नहीं कर सकती और उसे मारा गया है। बहरहाल मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा।