फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New Zealand visa holders on the roads

सड़कों पर उतरे न्यूजीलैंड के वीजा होल्डर

Tue, 24 Nov 2020 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
New Zealand visa holders on the roads
मोहाली के फेज-आठ में प्रदर्शन करते न्यूजीलैंड के वीजा होल्डर। -संवाद - फोटो : MOHALI
मोहाली। न्यूजीलैंड सरकार के खिलाफ मोहाली में उत्तरी भारत के कई राज्यों के लोग सोमवार को सड़कों पर उतर गए। उन्होंने न्यूजीलैंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह सारे लोग न्यूजीलैंड के वीजा होल्डर हैं, लेकिन कोविड की वजह से वहां की सरकार उन्हें वहां आने की अनुमति नहीं दे रही है। करीब नौ महीने से वे यहां पर फंसे हुए हैं। इतना ही नहीं इस चक्कर में कई लोगों के तो वीजा की समयावधि भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

कई लोग तो ऐसे हैं, जिनके पति, पत्नी या बच्चे वहां फंसे हैं और वह खुद यहां धक्के खा रहे हैं। इन लोगों ने भारत सरकार से अपील की है कि इस मामले को वहां की सरकार के समक्ष उठाया जाए। साथ ही उन्हें वहां भेजने की दिशा में कार्रवाई की जाए या उनके वीजा की समय अवधि बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न राज्यों के वीजा होल्डर मोहाली में एकजुट हुए। इस दौरान कई लोग अपने बच्चों को लेकर पहुंचे थे। लोगों का कहना है कि वह काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा था न्यूजीलैंड
मंहिदर सिंह ने बताया कि वह पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी वहां पर पढ़ने के लिए गई हुई है। वह स्पाउस वीजा पर जा रहे थे। उनका वीजा मार्च में आ गया था, लेकिन न्यूजीलैंड सरकार ने वहां पर जाने की अनुमति नहीं दी। इसी महीने उनका वीजा एक्सपायर हो गया है। पहले उन्होंने 25 लाख खर्च कर अपनी पत्नी को न्यूजीलैंड भेजा था। पांच लाख रुपये उनके केस पर खर्च आया था, लेकिन अब इस चक्कर में उनका नुकसान हुआ है। अगर वीजा की समय अवधि नहीं बढ़ती है तो पांच लाख और खर्च आएगा, जो कि उनके लिए संभव नहीं है।
सरकार से राहत देने की मांग
इसी तरह जगदीप सिंह का कहना था कि न्यूजीलैंड सरकार दोहरी मानसिकता अपना रही है। वहां पर क्रिकेट मैच हो रहे हैैं, टीमें वहां पर जा रही हैं। अपने देश के लोगों को न्यूजीलैंड ने दूसरे देशों से बुला लिया था, लेकिन ओपन वर्क वीजा, स्टूडेंट वीजा और स्पाउस वीजा पर खेल जारी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस कैटेगरी में राहत दी जाए और वीजा की समय अवधि बढ़ाई जाए।
नौ महीने पहले घर आए थे, यहीं फंसे
दीपक गुप्ता ने बताया कि वह नौ महीने पहले वह अपने परिवार से मिलने के लिए आए थे, लेकिन इसी बीच कोविड ने दस्तक दे दी। इसके बाद से वह यहां पर ही फंसे हुए हैं। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनका क्या होगा। उनका कहना है कि उनके वीजा की समयावधि बढ़ाई जाए।

पहले दिल्ली में कर चुके हैं प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक इससे पहले न्यूजीलैंड के वीजा होल्डर दिल्ली में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि भारत सरकार उनकी सुनवाई करे। इस मामले को न्यूजीलैंड सरकार के समक्ष उठाए ताकि वह न्यूजीलैंड जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed