{"_id":"6a988711acc04f541706f92c","slug":"nephew-hacks-off-maternal-uncles-head-with-an-axe-over-a-grudge-mohali-news-c-71-1-mli1017-146548-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रंजिश में भांजे ने कुल्हाड़ी से काट डाला मामा का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रंजिश में भांजे ने कुल्हाड़ी से काट डाला मामा का सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। थाना हंडेसरा के अंतर्गत गांव जौला कलां के पास खेत में बनी मोटर पर मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। यहां रह रहे 48 वर्षीय प्रवासी मजदूर कामेसर राय की उसके सगे भांजे रामजी राय ने कुल्हाड़ी से सिर काट डाला। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मृतक कामेसर राय मूलरूप से गरैया झामरियां, वीरता टोल, जिला सरलाही, नेपाल का रहने वाला था। थाना हंडेसरा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वारदात एक सितंबर की रात करीब दो बजे हुई। कामेसर राय गांव जौला कलां के निकट जसवंत सिंह की मोटर पर लालपत राय निवासी वीरता टोल, जिला सरलाही, नेपाल के साथ रहकर खेत मजदूरी करता था।
पुलिस के मुताबिक रात को कामेसर राय, लालपत राय और कामेसर का भांजा रामजी राय निवासी बलिहारपुर, थाना मोहरगंज, जिला सीतामढ़ी, बिहार मोटर पर इकट्ठे हुए थे। रामजी राय पास ही दूसरी जगह रहता था। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कामेसर और रामजी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामजी ने पास रखी कुल्हाड़ी से कामेसर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कामेसर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना लालपत राय और गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हंडेसरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।