फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nephew attacked the elderly with a sharp weapon

नयागांव : आपसी कहासुनी में भतीजे ने बुजुर्ग पर किया तेजधार हथियार से हमला, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल

Sun, 09 May 2021 02:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Nephew attacked the elderly with a sharp weapon
नयागांव। नयागांव में खेड़ा मंदिर के नजदीक शनिवार शाम एक परिवार में किसी बात को लेकर चाचे भतीजे में विवाद हो गया। इस दौरान घर में पड़ी किसी तेजधार चीज से भतीजे ने सुरिंदर (33) ने अपने ही चाचा बलबीर सिंह (61) पर हमला कर दिया। इस हमले में बलबीर गंभीर से रूप से घायल हो गए और परिवार वाले उन्हें तुरंत खरड़ अस्पताल ले गए। जहां बुजुर्ग के सिर पर सात टांके लगे हैं। खून ज्यादा बहने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस कारण उन्हें खरड़ अस्पताल से जीएमएसएच, सेक्टर-16, चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बलबीर सिंह के बच्चे विदेश में रहते हैं। बुजुर्ग दंपती यहां पर अकेले रहते हैं। भतीजा सुंरिदर कुमार नशे में था। इस दौरान वह किसी बात पर अपने चाचा से उलझ गया और गुस्से में उसने बुजुर्ग के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। वही, पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी कोई लिखित शिकायत नहीं र्िमली है। हालांकि परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके मामले की सूचना दी थी। अब पुलिस घायल बुजुर्ग के बयान लेकर कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed