फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Navjot Sidhu's convoy stopped in fog, Chandigarh listened to the problems of migrants

धुंध में रुका नवजोत सिद्धू का काफिला, प्रवासियों की समस्याएं सुन गए चंडीगढ़

Sat, 18 Dec 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu's convoy stopped in fog, Chandigarh listened to the problems of migrants
मोहाली। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को सुबह पटियाला से चंडीगढ़ आ रहे थे। लेकिन इस दौरान धुंध अधिक होने के कारण रास्ते में उनके काफिले को अचानक मोहाली के मदनपुर चौक पर रोक दिया गया। इस पर कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू अपनी गाड़ी से उतरकर वहां मौजूद प्रवासियों से मिलने पहुंच गए और उनके साथ नीचे जमीन पर बैठकर बातचीत करनी शुरू कर दी। इस बीच नवजोत सिद्धू ने प्रवासियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। इस दौरान प्रवासियों ने सिद्धू से उनके शायरी वाले अंदाज में उन्हें शेयर सुनाने की जिद्द शुरू कर दी, इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी बात मान ली और शेयर सुनाते हुए बोले - ‘प्रेम परिचय को पहचान बना देता है और वीराने को गुलिस्तां बना देता है.. मैं आपबीती कहता हूं दोस्तों, गैरों की नहीं, प्रेम इंसान को भगवान बना देता है।’ यह शेयर सुनाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपने काफिले की गाड़ी में बैठकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed