फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   nagar nigam, nagar nigam mohali, mohali sectors security gates, mohali public, mohali

अल्टीमेटमः ‘निगम सिक्योरिटी गेट हटाए, वरना खुद हटाएंगे लोग’

Sat, 25 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sat, 25 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam, nagar nigam mohali, mohali sectors security gates, mohali public, mohali
गेट - फोटो : अमर उजाला
मोहाली नगर निगम की मीटिंग में शहर के विभिन्न सेक्टरों में खस्ताहाल सिक्योरिटी गेट को हटाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद छह माह बीतने के बाद भी गेट नहीं हटाए गए हैं। आए दिन गेट हादसों को न्योता दे रहे हैं। 
विज्ञापन

इसी मामले में अब पार्षद कुलजीत सिंह बेदी भी सामने आ गए हैं।

उन्होंने मेयर कुलवंत सिंह को पत्र लिख कर इन गेटों को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में साफ लिखा है कि अगर सिक्योरिटी गेट 15 दिन में नहीं हटाए गए तो वह खुद कार्रवाई शुरू करेंगे। लोगों को साथ लेकर जेसीबी की मदद से गेट हटवा कर उसे स्टोर रूम में पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


पार्षद बेदी ने बताया कि नगर निगम में सिक्योरिटी गेटों को हटाने संबंधी प्रस्ताव जनवरी में पास किया गया था। लेकिन मामला अब भी अधर में है। एक तरफ जहां सिक्योरिटी गेट शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। वहीं, हर समय हादसों का खतरा भी बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह इस मामले को एसई के ध्यान में लाए थे, फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बेदी ने पत्र में कहा है कि प्रस्ताव पास होने के छह माह बाद भी काम इस तरह लटक जाना नगर निगम की कारगुजारी पर सवाल उठाता है। बेदी ने बताया कि पंचकूला में गेट गिरने से कुछ समय पहले ही एक बच्चे की मौत हो गई थी। पता नही निगम किस हादसे का इंतजार कर रहा है।

39 गेट लगाए गए थे पूरे शहर में 
जानकारी के मुताबिक करीब छह साल पहले एसएसपी के सुझाव पर निगम ने शहर के विभिन्न 39 जगह पर गेट लगाए थे। इस पर करीब 17 लाख रुपये की लागत आई थी। गेटों पर बाकायदा चौकीदार तैनात किए गए थे। वहीं, एक प्राइवेट कंपनी इनकी देखरेख कर रही थी। कंपनी गेटों पर विज्ञापन लगाकर अपना खर्च निकालती थी।


सिक्योरिटी गार्ड की चली गई थी जान
कुछ समय पहले उक्त सिक्योरिटी गेटों पर एक गार्ड तैनात था। रात के समय कुछ युवाओं की गार्ड से बहस हो गई थी। इस दौरान उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया था। इससे सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed