फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चे के जत्थे ने की सीएम आवास की ओर कूच की कोशिश

Tue, 07 Feb 2023 02:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 07 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
NA
कौमी इंसाफ मोर्चे के जत्थे ने की सीएम आवास की ओर कूच की कोशिश
विज्ञापन

पुलिस ने मोर्चे को सेक्टर 52-53 पर रोका, 31 को सेक्टर-36 चंडीगढ़ के थाने ले गए, बिना शर्त छोड़े
बंदी सिखों की रिहाई के लिए वाईपीएस चौक के पास सात जनवरी से लगा रखा है पक्का मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। वाईपीएस चौक के पास सात जनवरी से पक्का मोर्चा लगाकर कौमी इंसाफ मोर्चे के धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने अब रोजाना सीएम आवास की ओर कूच करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि वे वहां पर सतनाम वाहेगुरु का नाम जपकर सरकार को जगाना चाहते हैं।
इसके तहत पहले जत्था ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन कादियां की अगुवाई में सीएम आवास की ओर कूच किया। रोपड़ की मोरिंडा तहसील के गांव बडाली से वाईपीएस चौक पहुंचे 31 सदस्यों का जत्था सीएम आवास जाने के लिए रवाना हुआ। इनका नेतृत्व रेशम सिंह बड़ाली ने किया। सिख गुरुओं की अरदास से शुरू हुए इस मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सीएम आवास जाने से रोका। वहीं इसके बाद जत्थे के सदस्यों को सेक्टर 52-53 पर आकर हिरासत में लेकर सेक्टर-36 पुलिस थाने ले गए। यहां पर जत्थे के सदस्यों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से मना करते हुए बिना शर्त रिहा कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बंदी सिखों की रिहाई के लिए लंबे समय से सिख संगत प्रदर्शन कर रही है। कौमी इंसाफ मोर्चा कमेटी के सदस्य बलविंदर सिंह ने बताया कि बंदी सिख जगतार सिंह हवारा को पंजाब से दूर रखा गया हैं। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर क्यों नहीं लाया जा रहा है। दो फरवरी को जज को पत्र लिखकर जगतार सिंह हवारा को दिल्ली शिफ्ट किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी बात नहीं मानती तो रोज एक जत्था सीएम आवास की तरफ कूच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किए डायवर्ट
वाईपीएस चौक पर बंदी सिखों की रिहाई में पंजाब भर से जत्थों के आने की सूचना के चलते पुलिस ने सुबह से रूट डायवर्ट कर दिए। इस कारण शॉपिंग स्ट्रीट, फेज-7 लाइट प्वाइंट, फेज-11 से शिक्षा बोर्ड तक आने वाली सड़क, कुंभड़ा लाइट प्वाइंट, मदनपुरा से वाईपीएस चौक जाने वाली सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को दफ्तरों और बच्चों को स्कूल जाने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed