फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Patients expose the state of hospital facilities; MP issues directives for improvements

Mohali News: मरीजों ने खोली अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल, सांसद ने दिए सुधार के निर्देश

Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Patients expose the state of hospital facilities; MP issues directives for improvements
आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने सिविल अस्पताल खरड़ का औचक निरीक्षण का व्यवस्थाएं जांचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने सोमवार को सिविल अस्पताल खरड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें कीं। सांसद कंग ने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से सीधे बात की। उन्होंने एसएमओ डॉ. सरिता से सुविधाओं, भवन की स्थिति और स्टाफ की जानकारी ली। कंग ने अस्पताल की कमियों और आवश्यकताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि और पंजाब सरकार से राशि स्वीकृत कराकर समस्याओं को दूर किया जाएगा। कर्मचारियों के व्यवहार की शिकायत पर सांसद ने डॉक्टरों को विनम्रता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने खरड़ की बढ़ती आबादी के कारण स्टाफ की कमी दूर करने के भी प्रयास करने की बात कही। एसएमओ ने अस्पताल में पुलिस चौकी की आवश्यकता बताई। कंग ने कहा कि इस संबंध में पुलिस विभाग को पहले ही सूचित किया जा चुका है। सांसद ने बताया कि अब अस्पताल में प्रतिदिन 7 से 9 अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed