{"_id":"6238e04f7d22b06da91fb63c","slug":"municipal-corporation-approved-the-proposed-budget-of-160-crores-for-the-year-2022-23-mohali-news-pkl44530370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पैसे की नहीं आएगी किल्लत, करोड़ों से बदलेगी इलाके की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पैसे की नहीं आएगी किल्लत, करोड़ों से बदलेगी इलाके की सूरत
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की ओर से किए जाने वाले शहर के विकास कार्यों में इस बार पैसे की कमी नहीं आएगी। इसके लिए सोमवार को नगर निगम की मीटिंग में साल 2022-23 के लिए 160 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट को सर्वसम्मति से पास किया गया है। वहीं, अब निकाय विभाग से बजट को मंजूरी मिलने के बाद इलाके में विकास के काम रफ्तार पकड़ लेंगे। इस बार बजट तैयार करते समय नगर निगम की कोशिश यही कि है कि लोगों की सुविधाओं पर ही बजट की अधिकतम राशि खर्च की जाए। किसी तरह का कोई टैक्स या बोझ जनता पर नहीं डाला गया है।
नगर निगम भवन में सोमवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की प्रधानगी में बजट को लेकर मीटिंग हुई। इसके शुरू में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने पंजाब की नई सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम नई सरकार से हर तरह का सहयोग लेकर मोहाली का विकास पहले की तरह जारी रखेगा। साथ ही स्थानीय निकाय विभाग के नए बनने वाले मंत्री से वह खुद और उनकी टीम मुलाकात करेगी और विकास के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
इस अवसर पर मेयर ने कहा कि कुछ पार्षदों की शिकायत रहती है कि उनके इलाके में काम नहीं करवाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पार्षदों को पत्र लिखा है और साथ ही उनसे उनके इलाकों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची मांगी है। इतना ही नहीं उन्होंने पार्षदों से रहते हुए कामों के बारे में भी पूछा है, ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। इस चीज के लिए विरोध गुट के पार्षदों ने मेयर का धन्यवाद किया। बजट की मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 120 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया था, जबकि आमदन के रूप में 109 करोड़ रुपये प्राप्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पानी की कमी और बर्बादी रोकने पर हुआ अहम फैसला
नगर निगम की इस मीटिंग में गर्मियों में सभी लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाने और इसकी बर्बादी रोकने के लिए अहम फैसला लिया गया है। इसके तहत सुबह के समय बरामदे धोने, गाड़ियां और पौधों को पानी न देने पर सहमति बनाई गई। उक्त कामों के लिए सुबह 5 बजे से 8 बजे तक पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। यह फैसला सभी इलाकों में लागू होगा। वहीं, फेज-8 में पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए फेज-8बी में बूस्टर लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा नगर निगम के काम में तेजी जाने के लिए आउटसोर्स पर मुलाजिम रखने और गाड़ियां किराए पर लेने का भी फैसला लिया गया।
बीस मिनट में पास हुए सभी प्रस्ताव
नगर निगम में सोमवार को दो मीटिंग हुई। पहली बजट को लेकर और दूसरी आम मीटिंग हुई। इसमें सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से 20 मिनट में पास कर दिए गए। यह मीटिंग काफी खुशनुमा माहौल में हुई और सभी ने उम्मीद जताई कि नई सरकार आने से इलाके में विकास कार्य होंगे।