फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mullanpur snatching gang busted, four accused arrested, committed three different crimes

Mohali News: मुल्लांपुर में झपटमारी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन अलग-अलग वारदातों को दिया अंजाम

Thu, 19 Jun 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mullanpur snatching gang busted, four accused arrested, committed three different crimes
मोहाली। मुल्लांपुर में झपटमारी के तीन अलग-अलग वारदातोंं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में मुल्लांपुर थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कुल छह लोगों को नामजद किया गया था। अभी दो फरार है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी मुल्लांपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि थाना मुल्लांपुर गरीबदास में ईको सिटी-2 में 6 जून को सोने की चेन और वालियां छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 304 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग करने वाले मोहन गिरी व विक्की गिरी को गिरफ्तार किया था। दोनों मूल रूप से गांव सुल्तानपुर जिला बरेली यूपी के रहने वाले और सगे भाई हैं। अभी गांव पलणपुर मुल्लांपुर में किराये पर रह रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन

रिमांड पर ये किया खुलासा
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि 11 जून की सुबह आलटस सोसायटी में भी सैर करते हुए उन्होंने एक महिला से सोने की चेन झपटी थी। जिस संबंधी थाना मुल्लांपुर में 12 जून को अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को 16 जून के गिरफ्तार किया था। आरोपियों से स्नैचिंग की वारदातों में इस्तेमाल किया गया चोरी का मोटरसाइकिल और एक चोरी की एक्टिवा भी बरामद हुई है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों को भी मामले में नामजद किया है जो इन दोनों के साथ मिलकर स्नैचिंग की वारदातें करते थे। उनकी गिरफ्तारी बाकी है जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य झपटमारों से सोने की बालियां, वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद

वहीं, एसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि 15 जून को एक और झपटमारी की वारदात होने की सूचना मिली थी, जिस पर मुल्लांपुर थाने में बीएनएस की धारा 304, 317(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले संतोष कुमार निवासी दीना का पुरवार थाना राणी गंज जिला प्रतापगढ़ यूपी और ललित कुमार निवासी कमतोल जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष मुल्लांपुर में शीतला माता मंदिर के पास किराये पर रहता है और ललित डड्डूमाजरा में रह रहा है। पुलिस ने संतोष कुमार के पास से सोने की वालियां बरामद की है और आरोपी ललित कुमार से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed