फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mounting garbage behind Cosmo Mall; society plagued by foul odor and swarms of mosquitoes

Mohali News: कॉस्मो मॉल के पीछे कचरे का अंबार, सोसाइटी में बदबू-मच्छरों की भरमार

Sun, 12 Jul 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mounting garbage behind Cosmo Mall; society plagued by foul odor and swarms of mosquitoes
जीरकपुर। अंबाला-जीरकपुर हाईवे स्थित कॉस्मो मॉल के पीछे कचरे का ढेर लगातार बढ़ रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। सिल्वर सिटी ग्रीन्स सोसाइटी के निवासियों ने इस पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मॉल परिसर से निकलने वाला कचरा खाली स्थान पर फेंका जा रहा है। बरसात में यह कचरा सड़कर दुर्गंध फैला रहा है। इससे मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं। आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

निवासियों ने नगर परिषद से तत्काल समाधान की मांग की है। स्थानीय निवासी विक्रमजीत सिंह मान ने बताया कि उनके फ्लैट कॉस्मो मॉल के ठीक पीछे हैं। कचरे से उठने वाली बदबू और मच्छरों के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर परिषद से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने को कहा। मान ने स्थायी समाधान की मांग की है। बबीता दुग्गल ने कहा कि नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग घर-घर डेंगू सर्वे करते हैं। नियमों के उल्लंघन पर चालान भी काटते हैं। इतने बड़े व्यावसायिक परिसर के पीछे की गंदगी की जांच नहीं होती। मरजारा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के बावजूद सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर परिषद का कहना है कि सोसाइटी के निवासियों ने मॉल के पीछे जमा कचरा हटाने की मांग की है। उन्होंने नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। भविष्य में कचरा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है।
विज्ञापन




लोगों की यह समस्या मेरी जानकारी में है। जल्द ही मौके का निरीक्षण किया जाएगा और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। कॉस्मो मॉल प्रबंधकों को बोलकर तुरंत साफ सफाई करवा दी जाएगी। -रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed