फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcyclist injured in car collision, case filed against driver

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक जख्मी, चालक पर केस दर्ज

Wed, 06 Apr 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in car collision, case filed against driver
डेराबस्सी। शहर की दंदराला रोड पर कार चालक ने एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारकर गंभीर जख्मी कर दिया। इस कार में चार लोग सवार थे। पुलिस से जख्मी के बयान पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप सिंह को दी शिकायत में गुरजंट सिंह पुत्र नैब राम निवासी मुकंदपुर ने बताया कि वह सुबह घर से मोटरसाइकिल पर डेराबस्सी में स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान गांव दंदराला भोले पीर बाबा के नजदीक उसके पीछे कार में सवार चार लोग आए और उसको घेरकर धमकी दी कि अपने भाई को समझा ले नहीं तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उनकी धमकी सुनकर उसने अपनी मोटरसाइकिल तेज भगा ली। लेकिन कार सवारों ने उसका पीछा किया और मोटरसाइकिल को पीछे जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गए। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर जख्मी हो गया। लोगों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। गुरजंट सिंह ने पुलिस को बताया कि कार सवार आरोपियों की उसके परिवार के साथ पुरानी रंजिश है, इसलिए उन्होंने उसको जान से मार देने की नीयत से कार से टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed