फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and brother-in-law murdered minor daughter to hide illicit relationship

इश्क में अंधी मां बनीं हैवान: जेठ के साथ अवैध संबंध छिपाने के लिए 13 साल की बेटी को दी ऐसी मौत, सहम गए लोग

Tue, 06 Aug 2024 08:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 08:27 AM IST
सार

आरोपी अंग्रेज कौर का पति गुरदीप सिंह फौज में है। उसकी बेटी प्रीत कौर ने अपनी मां और ताया को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। दोनों को डर था कि प्रीत अपने पिता को सब बता देगी। 

विज्ञापन
Mother and brother-in-law murdered minor daughter to hide illicit relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के सोहाना थाने के अंतर्गत पड़ते गांव श्याम पुर में एक महिला ने अपने जेठ के साथ मिलकर अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। यह हत्या आरोपी महिला व जेठ ने अपने संबंध छिपाने के लिए की। महिला ने पहले अपनी बेटी को सल्फास खिलाया और उसके बाद उसका गला घोट दिया। मृतका की पहचान प्रीत कौर के रूप में हुई है। आरोपियों ने हत्या के बाद अगले ही दिन बेटी का सुबह 7 बजे अंतिम संस्कार भी कर दिया। बच्ची के अंतिम संस्कार से पहले उसे कार से कुचला भी गया, ताकि कोई सबूत न बचे। 
विज्ञापन


एसएचओ सोहाना जसप्रीत सिंह काहलों को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी मां व उसके जेठ के खिलाफ एसएचओ के बयान पर सोहाना थाने में बीएनएस की धारा 103(1), 123, 238/3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अंग्रेज कौर व हत्या में सह आरोपी जेठ जगतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं, सूत्रों के अनुसार जगतार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले हुई थी हत्या

लड़की की हत्या करीब 10 दिन पहले की गई थी। दोनों आरोपियों ने हत्या को छिपाने का प्रयास किया। दरअसल अंग्रेज कौर व उसके जेठ जगतार सिंह के बीच लंबे अरसे से संबंध थे। दोनों गांव श्यामपुर में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। अंग्रेज कौर का पति गुरदीप सिंह फौज में है। उसकी बेटी प्रीत कौर ने अपनी मां और ताया को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। दोनों को डर था कि उनकी बेटी सब कुछ अपने पिता को बता देगी, जिससे उनकी पूरे गांव में बदनामी होगी। दोनों ने बेटी की हत्या का प्लान बनाया। उन्होंने रात के समय बेटी प्रीत कौर को जबरन सल्फास खिलाई और जब तक उसकी मौत नहीं हुई तब तक उसका गला घोंटते रहे। हत्या के बाद दोनों अलसुबह श्मशानघाट पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार संस्कार से पहले मासूम को कार से कुचला गया।

गांव में बताया सांप के डसने से हुई मौत

इस हत्या को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। आरोपियों ने बचने के चक्कर में गांव में यह अफवाह फैला दी कि प्रीत कौर को रात के समय सोते हुए सांप ने काट लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। हत्यारों ने इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि हत्या सांप के डसने से नहीं बल्कि उन्होंने खुद की है। उन्होंने न तो लाश किसी को देखने दी और न ही संस्कार के दौरान किसी को शामिल किया। गांव के लोगों के अनुसार जगतार सिंह व उसके दो बेटे दबंग किस्म के हैं। इस कारण उनके खिलाफ कोई बोलने से भी गुरेज करता है।

ताया जगतार सिंह ने शराब के नशे में उगला राज

इस हत्या का शायद कभी पता न चगता। सूत्रों के अनुसार मृतक बच्ची के ताया जगतार सिंह ने शराब पीकर किसी व्यक्ति के सामने यह राज उगल दिया। यह बात आगे गांव में फैल गई। जिसके बाद एसएचओ सोहाना को भी इसकी जानकारी मिली। जब जांच की तो पुलिस को सच्चाई का पता चला। हत्या के बाद से अंग्रेज कौर फरार है और उसके घर पर ताला लगा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed