फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali's roads will be repaired with Rs 68.33 lakhs

Mohali News: 68.33 लाख से होगी मोहाली की रोड गलियों की मरम्मत

Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mohali's roads will be repaired with Rs 68.33 lakhs
मोहाली। शहर में मानसून से पहले ही प्रशासन रोड गलियों को ठीक करवाने में जुट गया है। शहर में 68,73,772 रुपये की अनुमानित लागत से रोड गलियों की मरम्मत और सफाई होगी। इसके लिए बाकायदा टेंडर जारी किया गया है। खास बात है कि इन रोड़ गलियों की मरम्मत और सफाई का का काम 30 दिन में पूरा करना होगा।बता दें कि गत वर्ष मोहाली में कई रोड गलियां ब्लॉक थीं और मानसून की तेज बारिश के चलते शहरवासियों को कई सड़कों और बाजारों के बाहर भारी जलभराव से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मानसून से पहले करीब 80 फीसदी रोड गलियां बंद थीं, जिन्हें साफ करने का काम शुरू किया गया था। ऐसे में पहले से ही रोड गलियाें की मरम्मत और सफाई का काम शुरू किया जा रहा है। पंजाब सरकार के वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग ने यह कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्यादातर रोड गलियां पत्तों और प्लास्टिक आदि कचरे के चलते ब्लॉक हो जाती हैं। ऐसे में पानी की निकासी रुक जाती है। इंडस्ट्रियल एरिया में भी कई जगह इसी वजह से जलभराव की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि निगम को सक्शन मशीन के साथ अच्छे से नालियों की सफाई की जरूरत है, ताकि अंदर का ठोस कचरा बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन

इन जगहों पर रोड गलियों की होगी सफाई
मोहाली के फेज 4, 5, 3बी2 की बी और सी रोड समेत गांव शाहीमाजरा और इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 से 5 की रोड गलियों की मरम्मत के काम के लिए टेंडर वेल्यू 9,80,997 रुपये रखी गई है। इसी तरह फेज 9, 10 और 11 समेत सेक्टर 48सी की बी और सी मे रोड रोड गलियों की मरम्मत 9,89,382 से करवाई जाएगी। फेज 7, 3बी1, सेक्टर 70, 71 की बी और सी रोड पर बनी रोड गलीज समेत गांव मटौर की रोड गलियां ठीक करवाने की लागत 9,87,872 रुपये रखी गई है। फेज 9, 10, 11 और 48 सी में रोड गलियों को साफ करवाने के लिए 9,51,052 रुपये खर्च किए जाएंगे, ताकि बारिश के पानी की निकासी अच्छे से हो सके। फेज 1, 2 6, 3ए की बी और सी रोड समेत गांव मदनपुर में रोड गलियों की मरम्मत पर 9,88,422 रुपये लगेंगे। ए कैटेगरी की सड़कों पर स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज लाइनों पर फेज 2 से 1 और फेज 6 एवं सेक्टर 57 से सेक्टर 70 तक बनी रोड गलियों की मरम्मत के लिए 9,88,614 रुपये का टेंडर निकाला गया है। इसी प्रकार फेज 9 से 11, सेक्टर 48सी और 70 में स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज लाइनों पर बनी रोड गलियों की मरम्मत पर 9,87,433 रुपये का टेंडर है। इन सभी की बिड 4 मार्च को खोली जाएगी और जिन भी कंपनियों को काम सौंपा जाएगा, उन्हें 30 दिनों में काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
निगम का प्रयास रहेगा कि शहर की सभी रोड गलियों की समय रहते पहले सफाई और मरम्मत हो जाए। वहीं संवेदनशील जगहों पर खास ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा यह भी प्रयास रहेगा कि लोगों के घरों में बरसाती पानी दाखिल न हो। वहीं मानसून से पहले शहर में एक सर्वे भी करवाया जाएगा और चिह्नित क्षेत्रों पर खास नजर रखी जाएगी।
-अमरीक सिंह सोमल, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed