फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali will host horse riding, swimming and fencing

Mohali News: मोहाली करेगा घुड़सवारी, स्वीमिंग और तलवारबाजी की मेजबानी

Sun, 22 Sep 2024 06:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Mohali will host horse riding, swimming and fencing
11 अक्तूबर से स्टेट लेवल गेम का आगाजसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। अब आपको मोहाली में घुड़सवारी, स्वीमिंग और तलवारबाजी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। 11 अक्तूबर से राज्य स्तरीय खेडां वतन पंजाब दीयां प्रतियोगिताएं होने जा रही है। जिसके लिए इन खेलों की मेजबानी मोहाली को मिली है। मोहाली में होने वाली इन प्रतियोगिताओं के लिए नयागांव के फॉरेस्ट हिल गोल्फ रिजाॅर्ट को घुड़सवारी के लिए चयनित किया गया है, जबकि स्वीमिंग फेज-9 मोहाली में होगी और तलवारबाजी के लिए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-78 का चयन किया गया है।
11 अक्तूबर से खेडां वतन पंजाब दीयां 2024 के तहत राज्यस्तरीय खेलों का आयोजन कर रहा है। आयोजन में प्रदेश से करीब 1800 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाने में भी योगदान देंगे। यह कार्यक्रम 11 अक्तूबर से 9 नवंबर तक चलेगा जो युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।
विज्ञापन

आयोजन में खाने और पीने की व्यवस्था पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही, खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था के लिए 6 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) रुपेश कुमार ने कहा कि खेल हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा बल्कि खेलों को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं



राज्य स्तर के खेल में खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को आरामदायक आवास और पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहें। इसके लिए विशेष ट्रेनिंग सत्रों का भी आयोजन किया गया है, जिससे खिलाड़ी अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकें। खेल स्थलों की सजावट, सुरक्षा व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य सेवाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए एक सफल आयोजन किया जाए जो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बने।




खेलों का महत्व



राज्य स्तर के खेलों का आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए एक मंच है, बल्कि यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने का भी अवसर है। खेलों के माध्यम से हम यह संदेश देते हैं कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इससे स्वास्थ्य, टीम वर्क और अनुशासन का विकास होता है। मोहाली में आयोजित होने वाले ये राज्य स्तर के खेल न केवल खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने वाले होंगे, बल्कि यह एक ऐसी प्रेरणा भी देंगे, जो आगे चलकर खिलाड़ियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed