{"_id":"57605e5e4f1c1bc61011bd84","slug":"mohali-strike-52-departments-employees-strike-today-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 52 विभागों के मुलाजिम हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 52 विभागों के मुलाजिम हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-1 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स में बुधवार से काम पूरी तरह रुक जाएगा। डीसी दफ्तर में तैनात मुलाजिमों ने कलमछोड़ हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस दौरान जहां रजिस्ट्रियां व अन्य काम नहीं होंगे। वहीं, सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। साथ ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पडे़गा। यह हड़ताल पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के बैनर तले होगी। इसमें 52 विभागों के मुलाजिम शामिल होंगे। यूनियन की मंगलवार को एक आपात मीटिंग हुई। इसमें संघर्ष की रणनीति तैयार की गई। साथ ही इस दौरान मुलाजिमों ने काले बिल्ले लगाकर आफिस में काम किया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को यूनियन के सीनियर नेताओं की अगुवाई में हुई मीटिंग में तय किया गया कि अब मुलाजिम पीछे नहीं हटेंगे। 15 से 17 जून तक मुलाजिम कलमछोड़ हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि अगर तय समय में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि जल्द जिले के अन्य दफ्तरों के मुलाजिम भी संघर्ष शामिल होंगे। आगे चलकर मुलाजिम मास लीव में जाएंगे। साथ ही मुलाजिमों द्वारा रैलियां भी की जाएगी। मीटिंग में डीसी दफ्तर यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह, चेयरमैन अशोक कुमार, हरमिंदर सिंह चीमा, मनजीत सिंह, अमित कटोच, अमरीक सिंह डीटीओ दफ्तर, गुरप्रीत सिंह, अनीता निझावन और राजीव वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह काम होंगे प्रभावित
रजिस्ट्रियां व जमीन से जुड़े काम नहीं होंगे
एसडीएम आफिस के कामों पर लगेगी लगाम
डीटीओ आफिस से जुड़े काम भी रुकेंगे
जिला योजना कमेटी के आफिस भी होगा प्रभावित
निर्वाचन कार्यालय में भी नहीं होगा काम
किसी भी तरह की परमीशन नहीं मिलेगी।
रोजाना करोड़ों रुपये का होगा नुकसान
मुलाजिमों की हड़ताल से सरकार को रोजाना करीब दो करोड़ का चूना लगना तय है। इस दौरान तहसील आफिसों में भी काम प्रभावित रहेगा। ऐेसे में लोगों को अपने काम करवाने के लिए अगले सोमवार का इंतजार करना पड़ेगा।