{"_id":"6a90a132066ebeb3dd0754b4","slug":"mohali-security-guard-killed-after-being-hit-by-a-car-near-niper-mohali-news-c-71-1-mli1010-146383-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : नाईपर के पास कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : नाईपर के पास कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सेक्टर-67 स्थित नाईपर के पास बीते रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड दीपक नारायण सिंह की मौत हो गई। कार चालक घायल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दीपक नारायण सिंह आईएसबी सेक्टर-81 मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वह ग्रुप-4 सिक्योरिटी कंपनी के माध्यम से नौकरी करते थे। 22 अगस्त की रात 10 बजे से 23 अगस्त सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे वह सेक्टर-66 से सेक्टर-67 की ओर नाईपर के पास पहुंचे। तभी पीछे से आई ग्रे रंग की टाटा हैरियर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक चरणजीत सिंह निवासी सेक्टर-3बी2, मोहाली ने घायल दीपक को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कार्रवाई
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर आकाशप्रीत जिंदल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 6:45 बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। दोनों वाहनों की तस्वीरें लेने के बाद उन्हें थाने ले जाया गया। मृतक के बेटे रवि रंजन कुमार सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कार चालक चरणजीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किस वजह से हुई। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।