{"_id":"5eb86b538ebc3e90a359be4b","slug":"mohali-police-celebrated-the-81st-birthday-of-the-elderly-mohali-news-pkl3748039133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली पुलिस ने मनाया बुजुर्ग का 81वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली पुलिस ने मनाया बुजुर्ग का 81वां जन्मदिन
विज्ञापन
मोहाली। हरभजन सिंह चोपड़ा का 81वां जन्मदिन था। फेज 3बी1 में अकेले रह रहे यह बुजुर्ग लॉकडाउन के चलते उदास थे। मेन गेट की घंटी बजी, दरवाजा खोला तो सामने हाथ में केक लिए बर्थडे सांग गाती मोहाली पुलिस थी।
हरभजन सिंह की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। अकेले रह रहे इन बुजुर्ग को खुशी के पल देने के लिए मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने एसपी सिटी से संपर्क किया था। पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट रहे हरभजन सिंह चोपड़ा फेज 3बी1 में अकेले रहते हैं। हरभजन सिंह काफी समय तक मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन में बतौर फाइनेंस सेक्रेटरी जुड़े रहे हैं।
एसोसिएशन के प्रधान स्वर्ण चौधरी व जनरल सेक्रेटरी एसएस बेदी ने मोहाली के एसपी सिटी से संपर्क कर हरभजन सिंह का जन्मदिन मनाने का निवेदन किया। पुलिस की एक टीम केक, गुब्बारे, टोपियां और अन्य सामान ले हरभजन सिंह के घर पहुंच गई। उनके साथ एसोसिएशन के प्रधान व जनरल सेक्रेटरी के अलावा प्रेस सेक्रेटरी हरिंदरपाल सिंह हैरी भी थे।